भवानीमंडी. भवानीमंडी क्षेत्र का संतरा एक बार फिर से बांग्लादेश मे अपने खट्टे-मीठे स्वाद का जादू बिखेरने के लिए तैयार हो गया है। यही नहीं उल्टे बांस बरेली जाए कहावत की मानिंद यहां का संतरा देश की एक अन्य संतरा बिक्री मंडी महाराष्ट्र के नागपुर भी पहुंचना शुरू हो गया। इस सीजन की खासियत यह है कि इस बार बगीचा बिक्री ने जोर पकड़ लिया है।भवानीमंडी से करीब 150 किमी के रेडियस में स्थित...