भास्कर न्यूजत्न चिड़ावा
राष्ट्रीय क्रांति मंच छात्र मोर्चा की चिड़ावा तहसील इकाई ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर विरोध जताया। शुक्रवार को छात्रमोर्चा के जिला महासचिव मनीष थालौर, छात्रनेता धर्मवीर बुडानिया, सुनील भांवरिया, विष्णु अग्रवाल, राजेंद्र गोदारा, अमित चनाना, रवींद्र लांबा और मोहित चाहर ने एसडीएम चिड़ावा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बढ़ी हुई कीमतों को जनहित में वापस लेने की मांग की।
नवलगढ़. जागो पार्टी की बैठक शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास सुल्तान सिंह गोठड़ा की अध्यक्षता में हुई। ब्लाक अध्यक्ष सुभाषचंद्र आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल की...