नवलगढ़त्न सोटवारा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में सोटवारा ने कसेरू को 15 रनों से मात दी। समापन के मुख्य अतिथि बसपा नेता ओमप्रकाश बुगालिया थे। अध्यक्षता उप सरपंच मुकेश बजाड़ ने की। विक्रम जेजूसरिया विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
मुकुंदगढ़. श्रीसंकटमोचन हनुमान क्रिकेट क्लब की ओर से मांडासी में श्री साईं कप का उद्घाटन रविवार को होगा। आयोजन समिति के प्यारेलाल बूरी, पंकज स्वामी, अश्विनी जांगिड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कसेरू सरपंच व बसपा नेता रवि चौधरी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि...