भास्कर न्यूज त्न पिलानी
पिलानी की संस्थाओं में वन्य जीव की सूचना पर बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों की भाग-दौड़ हो गई। सूत्रों के अनुसार किसी ने सूचना दी कि पिलानी के बिरला स्कूल में वन्य जीव-जंतु रखे हुए है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर सहायक वन संरक्षक ओमप्रकाश, रेंजर इंचार्ज महीपाल सिंह, वनपाल ओमप्रकाश पायल, माडूराम, वनरक्षक मोहरसिंह डूडी व महेंद्रसिंह पिलानी पहुंचे। टीम ने बिरला स्कूल पिलानी, बिरला पब्लिक स्कूल में जाकर लैब व अन्य स्थानों की जांच की लेकिन कुछ नहींं मिला। अधिकारियों ने बिट्स व पंचवटी में भी जांच की लेकिन कोई ऐसा जीव-जंतु नही मिला।