सूरजगढ़ त्नमहपालवास में बुधवार सुबह दो युवक मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। आरोपी बाइक पर आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए।
एएसआई रामनिवास ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे पल्सर बाइक पर दो युवक नंदलाल जाट के घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर संदूकों के ताले तोड़ उनमें रखे 21 सौ रुपए, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, एक सोने की पत्ती, बादलिया, नाक का कांटा आदि ले गए।
पुलिस ने हरियाणा सीमा की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी करवाई लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। नंदलाल के भाई आजाद सिंह ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। नंदलाल गांव गया था, भाभी बाड़े...