

जोधपुर.जोधपुर हम पर फिदा, हम फिदा-ए-जोधपुर.. क्या ताकत आसमान की जो छुड़ाए जोधपुर..। भावनाओं से भरी इन चार पंक्तियों...
जोधपुर.एएनएम भंवरी के अपहरण व हत्या के षड़यंत्र के मामले की आगे की सुनवाई शनिवार को अजा-जजा मामलों की विशेष अदालत में होगी। इससे पहले इसी अदालत में 14 व 21 मई को चार्ज बहस हो चुकी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना की अदालत में बहस के दौरान पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा, लूणी विधायक मलखान सिंह विश्नोई सहित सभी 16 आरोपी मौजूद रहेंगे।
मलखान की जमानत पर फैसला आज
भंवरी...
जोधपुर.शहर पुलिस ने शुक्रवार रात आकस्मिक कार्रवाई करते हुए आईपीएल के फाइनल मैच पर करीब दो करोड़ का सट्टा पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने दो स्थानों से चार जनों को गिरफ्तार कर 22 मोबाइल सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामान जब्त किया है।
एसीपी (पश्चिम) प्रीति जैन ने बताया कि आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाए जाने की सूचनाओं को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम को निगरानी के लिए लगाया...
जोधपुर.‘सा’ब, सरकार अगर चाहे तो टेट प्रथम लेवल उत्तीर्ण बीएड अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकती है। एनसीईआरटी ने भी तिथि बढ़ाना सरकार पर छोड़ा है। साहब एक बार मौका दिलवा दो, बाद में तो ओवरएज हो जाएंगे।’
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शुक्रवार को सर्किट हाऊस में टेट प्रथम लेवल उत्तीर्ण बीएड अभ्यर्थियों ने हाथ जोड़ कर कुछ इस लहजे में दो जून से को होने वाली तृतीय...
पाली/जोधपुर.दहेज प्रताड़ना के लिए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं, लेकिन पाली के सोजत शहर में अनूठा मामला सामने आया है। यहां की एक विवाहिता ने अपने माता-पिता व भाई-भाभी पर बसा-बसाया घर तोड़ने तथा ससुराल के जेवरात हड़पने की नीयत से दहेज प्रताड़ना का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए दबाव डालने का मामला दर्ज कराया है।
रुकमा नाम की इस महिला ने आरोप लगाया है कि ऐसा...
मौलासर (नागौर).प्राण वायु आक्सीजन की कमी.. रगों में बहने वाले खून को जमा देने वाली सर्दी..सहित विषम परिस्थितियों का नाम लेते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं लेकिन इन परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए सेना की सात महिला सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह संसार की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर हिन्दुस्तान का झंडा फहराया। इस दल में नागौर जिले की डीडवाना तहसील के एक छोटे से गांव की बेटी...
जोधपुर.हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण मिश्रा व न्यायाधीश संगीत लोढ़ा की खंडपीठ ने शुक्रवार को राज्य सरकार की अपील की सुनवाई में हाईकोर्ट के ही एकल पीठ के 19 मई 2012 को दिए गए उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें टेट के फर्स्ट लेवल पास बीएड धारकों को तृतीय श्रेणी परीक्षा में प्रवेश दिए जाने के आदेश दिए गए थे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि इस अपील के साथ ही करीब 500 से अधिक याचिकाएं लंबित है...
जोधपुर.जस्टिस दलबीर सिंह भंडारी। जोधपुर के बेटे। अब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के भी जस्टिस। अपने सम्मान में आयोजित एक समारोह में जब उन्होंने कविता ‘आओ मेरे संगी साथी, झांको मेरे मन दर्पण में’ सुनाई तो मरुस्थल की तपती दुपहरी में बारिश की जैसे फुहारें गिर पड़ीं। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर भीड़ में भंडारी को उनकी बुआ ने आवाज लगाई तो भंडारी उनके चरणों में झुक गए। न्याय और...