टोडाभीम. गांव भीमपुर वासियों की पेयजल आपूर्ति के लिए गुरुवार को ट्यूबवेल ख्ुादाई का कार्य पुरा हो गया। कार्य पूर्ण होने के बाद पंचायत समिति सदस्य सत्येंद्र शर्मा, उपसरपंच जाकिर तथा सहायक अभियंता ने निरीक्षण किया और बोर के सफल होने पर ग्रामवासियों को बधाई दी। गांव भीमपुर निवासी पिछले कई वर्षो से पेयजल समस्या से त्रस्त थे। पेयजल आपूर्ति के लिए हालांकि गांव में दो हैंड पंप लगे हुए थे, लेकिन जल स्तर नीचे चले जाने से इन हैंडपंपों ने जवाब दे दिया था। पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीण पिछले कई वर्षो से लगातार ट्यूबवेल निर्माण की मांग कर रहे थे। इस ट्यूबवेल में पानी होने की...
टोडाभीम. गांव नाहर खोहरा निवासी ओमप्रकाश मीणा ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मोटरसाइकिल चालक अपने भाई रामस्वरूप को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। मोटरसाइकिल चालक की जयपुर एसएमएस में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि ओमप्रकाश मीणा निवासी नाहर खोहरा थाना मेहंदीपुर बालाजी ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को...
टोडाभीम. उपखंड के समीपवर्ती देश के प्रमुख आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में मंगलवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पडा। सुबह ५ बजे से श्री बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए भक्तों ने लाइनों में लगना शुरू कर दिया। इससे दिन निकते ही मंदिर के दोनों ओर भक्तों की लंबी क तारें लग गई। दर्शनार्थियों के द्वारा बालाजी महाराज के लगाए गए जयकारों से समूची पावन नगरी गुंजायमान हो उठी।
टोडाभीम. पंचायत समिति सभागार में बुधवार सुबह ११ बजे जन्म-मृत्यु पंजीयन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। विकास अधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि इस कार्यशाला में पंचायत समिति के सभी ग्राम सेवक, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा प्रभारी, महिला एवं बालविकास विभाग की सभी महिला पर्यवेक्षक को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
भास्कर न्यूज टोडाभीम
उपखंड के समीपवर्ती सांकरवाड़ा मोड़ पर स्थित काली माता के मंदिर पर बने आश्रम प्रांगण में मंगलवार को सुबह गांव सांकरवाड़ा निवासी एक वृद्ध महिला के दाह संस्कार करने के प्रयासों को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना की सूचना पर स्थानीय पंच-पटेलों व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दाह संस्कार के लिए आए लोगों को समझाकर वापस किया।
गांव सांकरवाड़ा निवासी...
टोडाभीम. उपखंड मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को तहसीलदार जग सिंह मीणा ने क्षेत्र के सभी हल्का पटवारी एवं भू अभिलेख निरीक्षकों की बैठक की जिसमें उन्होंने राजस्व संबंधी विभिन्न जानकारियां देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार मीणा ने कहा कि कार्य के प्रति किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए की ग्रामीण क्षेत्रों में...
भास्कर न्यूज त्नटोडाभीम
उपखंड मुख्यालय स्थित विश्वकर्मा मंदिर में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार को पहले दिन भागवताचार्य रमेश भाई अंगीरस ने कहा कि इस कलयुग में मनुष्य को हरि का नाम लेने से ही बैकुंठ की गति प्राप्त हो जाती है।
भागवताचार्य रमेश भाई ने अपने अपने प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रोताओं को बताया...
भास्कर न्यूज त्नटोडाभीम
ग्राम पंचायत पाडला खालसा एवं झाडीसा में सोमवार को सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा व होलसेल भंडार के जिला अध्यक्ष राघव मीणा ने आईटी केंद्रों का उद्घाटन किया। आईटी केंद्रों के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा ने कहा कि कांग्रेस सोच रही है कि पंक्ति के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को...
भास्कर न्यूज त्नटोडाभीम
गांव बालघाट में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मुस्लिम एवं दलित विकास कमेटी की ओर से कंबल वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि कमेटी के जिला अध्यक्ष अब्दुल शाकिर व संस्थापक अब्दुल जलील रहे।
समारोह में कमेटी के जिला अध्यक्ष अब्दुल शाकिर ने कहा कि हम अपने पैरों पर तभी खड़े हो पाएंगे जब हमारे पास शिक्षा का संबल होगा। उन्होंने बताया कि...
भास्कर न्यूज त्नटोडाभीम
पावर हाउस के पास स्थित नव निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती समारोह का रविवार को प्रात: 8 बजे पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से समूचा कस्बा गुंजायमान हो उठा। कलशयात्रा को महिला कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव कमला मीणा व पालिका अध्यक्ष ब्रह्मा देवी ने रवाना किया।...