

कोटा. शहर में दो जगह कुन्हाड़ी व वीर सावरकर नगर में मृत नवजात मिले और रावतभाटा में एक मां अपने पेट से जन्मे मासूम...
कोटा. उदयपुर पेसिफिक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र शेखर पांचाल के अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप...
कोटा. कार चोरी होने से बचाने के लिए कोटा पुलिस ने एक नायाब तरीका सुझाया है। कार मालिक अपने वाहन में एक मल्टीमीडिया...
कोटा. आईआईटी की कोचिंग करने कोटा आए बेटे की आत्महत्या की खबर सुन कुनाल के माता-पिता को गहरा सदमा लगा। जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके चलते वे बेटे का शव लेने कोटा भी नहीं आ पाए और न ही आखिरी बार बेटे को देख पाए।
मंगलवार सुबह दिल्ली से यहां पहुंचे मृतक के मामा ने यहीं अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि बेगूसराय निवासी कुनाल (18) ने...
कोटा में औद्योगिक विकास की बयार चली तो मैंने भी सुनहरे अरमानों और कुलांचे भरती नई तकनीक के साथ 18 साल पहले चंबल किनारे इस शहर में कदम रखे थे। उस समय सेमकोर नाम था मेरा जो बाद में बदलकर सेमटेल हो गया। तब से आज तक मेरा वजूद कायम रखने के लिए क्या-क्या नहीं देखना पड़ा मुझे।
तीन बार मुसीबतों का ऐसा पहाड़ टूटा कि लगा अब सांसें थमने वाली है। लेकिन दुआ है आपकी जिसने कठिन संघर्षो के झंझावातों...
कोटा/उदयपुर.शेखर का शव जलाने की भाटी ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। भाटी शव को जलाने के लिए दो लीटर केरोसीन, दो बोरी कोयला व लकड़ी लेकर कोटा स्थित फार्म हाउस पहुंचा। शव को निकालकर कपड़े उतार दिए। लकड़ी बिछाकर लाश रखी और केरोसीन डालकर जलाना चाहा। केरोसीन कम होने से शव नहीं जल पाया। ऐसे में भाटी ने अधजले शव को बोरे में भरकर नांता नहर में डाल दिया। पुलिस ने बताया कि...
कोटा. मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में बढ़ाई गई 50 सीटों की अस्थाई मान्यता के लिए सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने एमबीएस, जेकेलोन व आरकेपुरम स्थित मेडिकल कॉलेज के नए अस्पतालों का निरीक्षण किया। आगे-आगे अस्पतालों का स्टाफ झाडू-पौंछा, पुताई-सफाई और अव्यवस्थाओं को ढंकते जा रहा था, पीछे-पीछे टीम सब पर संतुष्टि जताते हुए आगे बढ़ती गई।
डॉक्टरों और...
कोटा.कोटा नगर निगम के वार्ड 22 में आदर्श नगर (साजीदेहड़ा) के 20 परिवारों के बेटे महज इसलिए कुंवारे हैं क्योंकि उनके घरों के बाहर 12 साल से कभी झाडू लगाने वाला नहीं पहुंचा। जिनकी जैसे-तैसे शादियां हुई, किसी की पत्नी मायके जा बैठी तो कोई बुजुर्ग सास-ससुर को छोड़ पति के साथ दूसरी जगह किराए पर रहने लगी। यहां के रहवासी दहलीज से बाहर फूंक-फूंक कर कदम रखते हैं। यहां जरा भी ध्यान चूकने पर 4-5...
कोटा. शहर में बाहर से पढ़ने आए दो छात्रों ने जिंदगी से हारकर फांसी लगा ली। इसी प्रकार एक अन्य घटना में अपने विवाह से चंद दिन पूर्व कोटा निवासी इंजीनियर ने पुणो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस द्वारा पढ़ाई के लिए आए दोनों ही छात्रों की आत्महत्या का कारण डिप्रेशन माना जा रहा है। वहीं पुणो में मृतक इंजीनियर के शव स्थित अधिक खराब होने के कारण उसका वहीं पर दाहसंस्कार कर दिया...