कोटा.दिल्ली से कोटा पेशी पर आया एक बंदी दिल्ली आम्र्ड बटालियन के चार जवानों को पालक-पनीर व बटर रोटी में नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गया। इसमें बंदी की पत्नी, भाई व दो साथियों ने मदद की। जवान बंदी को कोर्ट में पेश कर वापस दिल्ली जाने के लिए कोटा रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में बैठे हुए थे। परिजनों ने बाहर होटल से पालक पनीर व बटर रोटियां लाकर दीं। पुलिसकर्मी लालच में आ गए। चारों जवानों...
कोटा.कोटा के छत्र विलास उद्यान में जॉय ट्रेन चलाने और व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत के बीच हल्की नोकझोंक हो गई। धारीवाल ने कहा कि जॉय ट्रेन पार्क में ही चलती है, जौहरी बाजार में नहीं चलती। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की सहमति से ही इसमें काम कराए जा रहे हैं।...
बैसाखी पर्व पर बूंदी रोड स्थित अगमगढ़ साहिब गुरुद्वारा में खुले दरबार में सजा दीवान, हाड़ौती सहित पंजाब-हरियाणा-दिल्ली सहित अन्य स्थानों से पहुंचे श्रद्धालु, कथा-वाचन और शब्द कीर्तन में किया गुरु का गुणगान, पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने भी किया स्नान, गुरु के अटूट लंगर में चखा प्रसाद, पंजाब की टीम ने किया कबड्डी, रस्सा-कस्सी आदि खेलों का प्रदर्शन।
कोटा.बैसाखी पर चल रहे अटूट...
कोटा.महावीर नगर चौराहे पर बाइक व हेलमेट चैकिंग के दौरान पकड़े गए युवक को छुड़ाने आए भाजयुमो नेताओं को नेतागिरी करना भारी पड़ गया। पुलिस से हुई कहासुनी के बाद प्रदर्शन करने आए छात्रों को पुलिस ने खदेड़ कर तीन भाजयुमो नेताओं को शांतिभंग में शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
सीआई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस विकास शर्मा महावीर नगर चौराहे पर तेज बाइक सवार व हेलमेट...
कोटा.कोटा में 17 साल से विमान सेवा चालू नहीं करने पर हाड़ौती विधिक सहायता मंच ने शुक्रवार को स्थायी लोक अदालत में जनहित याचिका दायर की है। लोक अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए राज्य के मुख्य सचिव सहित 8 जनों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें 9 अगस्त को जवाब सहित कोर्ट में तलब किया है।
मंच के अध्यक्ष व याचिका कत्र्ता एडवोकेट अशोक चौधरी का कहना है कि कोटा से विमान सेवा की मांग कई सालों से...
कोटा.घर जाकर कपड़े धोना और झाड़ू-पोंछा लगाने के आदेश नहीं मानना जिला परिषद सीईओ पीसी पवन को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने 8 अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से ही निकाल दिया। यही नहीं एक स्थायी कर्मचारी पर जब बस नहीं चला तो उसे निलंबित कर दिया। अधिकारी के इस रवैये से दुखी कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर व सतर्कता आयोग को शिकायत दी है।
जिला परिषद के सीईओ पीसी पवन अपने कर्मचारियों...
कोटा.मानव संसाधन विकास मंत्रालय की राष्ट्रीय शैक्षणिक व अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) ने गोल्डन जुबली वर्ष में मेधावी स्कूली छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। परिषद ने 2012-13 से नेशनल टेलेंट सर्च (एनटीएस) स्कीम में 35 साल बाद संशोधन करते हुए छात्रवृत्ति की राशि 500 से बढ़ाकर हायर सेकंडरी स्तर तक 4 हजार रुपए, ग्रेजुएशन स्तर तक 5 हजार और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक 7 हजार रू. प्रतिमाह कर दी है। दो...
कोटा. गुमानपुरा से कोटड़ी के बीच नहर पर बनी 3 प्रमुख पुलिया अब बूढ़ी हो चुकी है। उनके पिलर जवाब देने लगे हैं। यदि उन पुलियाओं का शीघ्र जीर्णोद्धार नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
ये तीनों ही पुलिया गुमानपुरा-=सूरजपोल पुलिया, कोटड़ी पुलिया व वल्लभ बाड़ी पुलिया शहर के ट्रैफिक के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। जिस दिन भी ये पुलिया धराशायी हुई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था...
कोटा. सुबह 7 बजे
बुधवार रात की बारिश से थोड़ी राहत रही। इसके बाद पारे में लगातार तेजी आती चली गई। तापमान 25 डिग्री था। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, गर्मी बढ़ती गई।
दोपहर 12 बजे
आसमान से आग उगलने लगी। पारा भी उछलकर 37 डिग्री पर जा पहुंचा। हवा में गर्माहट के कारण लू जैसे थपेड़े चल रहे थे।
शाम 4 बजे
आकाश पर बादल छाए, सूरज की लुकाछिपी चलती रही, धूल भरी हवाएं चलने लगी।
शाम 6 बजे
मौसम में बदलाव,...
कोटा. परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की और स्कॉलरशिप महज 500 रुपए प्रतिमाह। देशभर के लाखों बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं और चयन सिर्फ एक हजार बच्चों का होता है।
इसकी तैयारी पर ही बच्चे हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। बावजूद इसके स्कॉलरशिप की राशि वही है जो 35 साल पहले थी। इस बीच महंगाई कितने ही गुना बढ़ गई लेकिन छात्रवृत्ति की राशि नहीं बढ़ी। न ही चयनित छात्रों का कोटा बढ़ाया गया। अब...
कोटा. नई दिल्ली के सीएम हाउस की तर्ज पर कोटा में भी ईको ट्रेल विकसित किया जाएगा। डीसीएम रोड स्थित साइंस सेंटर के पुराने भवन में पर्यावरण संबधी जानकारियां देने वाला संभाग का यह पहला कॉर्नर।
इसकी डीपीआर(डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर झालावाड़ के डीन एल के दशोरा के नेतृत्व में डॉ. परमेश्वर एवं डॉ. मूल तैयार कर रहे हैं। इस ट्रेल को लेकर नई दिल्ली के सोसायटी फोर...
कोटा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार शाम को शहर का मौसम अचानक बदल गया। बादल मंडराने लगे और अंधेरा छा गया। धूलभरी आंधी चली और देखते ही देखते तेज बारिश हो गई।
दिनभर की चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को सुहानी हुई शाम ने काफी राहत दी। इस राहत से ज्यादा परेशान बिजली विभाग के बिगड़े हुए तंत्र ने किया। शहर के अधिकांश इलाकों में लाइटें बंद हो गई। वहीं शहर में दो स्थानों पर पेड़ गिर गए।...