रबतसर
गांव कुंडरी निवासी 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक लतीफ खां ने बताया कि कुंडरी निवासी 19 वर्षीय युवती ने रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि करकेड़ी निवासी गिरधारी राम जाट ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर पीह में दुराचार किया। बाद में शादी का झांसा देकर गत 3 अक्टूबर को पुष्कर ले गया। वहां गिरधारी राम, बाजवास निवासी मोहनराम, पड़ांगा निवासी रामगोपाल व करकेड़ी निवासी...
परबतसरत्न वीर तेजाजी सेवा समिति की साधारण सभा की बैठक सोमवार को तेजाजी मंदिर में भंवर लाल मुरावतिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर तेजाजी के मंदिर के निर्माण पर चर्चा की गई तथा मंदिर निर्माण की जिला कलेक्टर से स्वीकृति लेने एवं कलेक्टर व पशुपालन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद आगामी बैठक में मंदिर के शिलान्यास की रूपरेखा तैयार करने के प्रस्ताव लिए गए। इस...
परबतसर त्न परबतसर पंचायत समिति के ग्राम दिलढाणी के नागरिकों ने एसडीएम कालूराम जाट को ज्ञापन सौंपकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वसुंधरा नगर में हो रखे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वसुंधरा नगर की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2006 में निवर्तमान विधायक ने किया था। इसी भूमि पर राज्य सरकार द्वारा दो कमरे व शौचालय -मूत्रालय का...
परबतसर त्न भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति, परबतसर के तत्वावधान में रविवार शाम 4 बजे पतंजलि आरोग्य केंद्र एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। तहसील प्रभारी मदनमोहन सैनी ने बताया कि पत्रवाचन प्रतियोगिता में सर्वेश्वर शर्मा प्रथम तथा रिछपाल ढढारियां द्वितीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में सुभाष पारीक तथा चेतन बागड़ा क्रमश: प्रथम व द्वितीय...
भास्कर न्यूज त्न परबतसर
साक्षरता स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से निरक्षर लोगों को अक्षर ज्ञान के साथ में उनको स्वच्छता, स्वास्थ्य, पौधरोपण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभान्वित करें। यह बात प्रधान कानाराम सियाक ने कही। वे पंचायत समिति सभागार में आयोजित स्वयंसेवक साक्षरता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में...
भास्कर न्यूज त्न परबतसर
गांव बांसेड़ में बाडिय़ा नाडा स्थित वन विभाग की जमीन पर 5 साल से मकान व बाड़े बनाकर रह रहे 10 घरों के कब्जे को अतिक्रमण मानते हुए वन विभाग ने पुलिस व प्रशासन की मदद से जेसीबी से हटा दिया। इस दौरान गुर्जर नेता रूणिजा सरपंच के आग्रह पर प्रशासन ने पक्के मकानों को हटाने के लिए 20 दिन का समय दिया है।
उपखंड अधिकारी कालूराम जाट ने बताया कि गांव बांसेड़ की बाडिय़ा...
परबतसर
कस्बे में मेगा हाइवे पर सोमवार को उपखंड अधिकारी कालूराम जाट व एफएसओ अनिल कुमार शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में मार्ग से गुजर रहे वाहनों को रोक कर दूध की गुणवत्ता की जांच की गई।
जानकारी के अनुसार रूपनगढ़ से दूध लेकर मकराना-कुचामन की तरफ जा रहे ट्रकों से 89 टैंक में भरे दूध की जांच की गई। एक टैंक से खाद्य सुरक्षा स्टैंडर्ड एक्ट के तहत सैंपल लिया गया। ट्रक में रखे मावे की जांच...
भास्कर न्यूज त्न परबतसर
कस्बे में कई दिन से दिन में बार बार बिजली कटौती होने से आमजन परेशान है। इस कारण लघु उद्योग धंधों पर प्रभाव पड़ रहा है। छोटे व्यवसायियों को भी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार गत सप्ताह से सुबह से शाम तक दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है। यहां तक कि कभी भी दिन में एक घंटे लगातार बिजली नहीं रहती है। अघोषित बिजली कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था भी गड़बड़ा गई...
परबतसर त्न कस्बे में पालिका के बस स्टैंड भवन की छत से अचानक कुछ ईंटें नीचे गिर गई। इससे नीचे बैंच पर बैठी एक महिला यात्री चोटिल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे मीठड़ी निवासी रजनी (23) के सिर व कंधे पर ईंटें गिर गई। अन्य मुसाफिरों व लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। महिला की गोद में छोटा बच्चा भी था गनीमत रही कि उसे चोटें नहीं आई। नगरपालिका का बस स्टैंड...
भास्कर न्यूज त्न परबतसर
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा नागौर के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी कालूराम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत वर्षों में खेती किसानों के लिए लाभकारी कार्य नहीं रही है। कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मौसम आधारित बीमा योजना लागू की गई है। इसके बावजूद प्राकृतिक...