निंबोल । कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को दूरदराज क्षेत्र से अध्ययन के लिए आने वाली बालिकाओं को एक समारोह में साइकिलें वितरित की गई। यह साइकिल वितरण समारोह सरपंच बाली देवी खोजा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भरत भाई मेहता व गोपाल कृष्ण चौहान थे, जबकि विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य विजय प्रकाश सोलंकी थे। प्रधानाचार्य बुध राज कटारिया ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बल पर बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे खेल का मैदान हो या प्रतियोगी परीक्षा सभी में बेटियां अपना नाम रोशन कर रही है। समारोह में समाजसेवी...
भास्कर न्यूज. पाली
अपर सेशन न्यायालय सोजत के न्यायाधीश झाबरमल जाट ने एक महत्वपूर्ण मामले में असामाजिक तत्व को एसडीएम द्वारा 56 दिन जेल की सजा को यथावत रखा है।
कोर्ट ने एसडीएम कोर्ट द्वारा दिए फैसले के खिलाफ पेश की गई निगरानी याचिका को भी गुरुवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी 122 के तहत निरोधात्मक मामले में आरोपी को सजा सुनाने का फैसला सही था।
अभियोजन के अनुसार सोजत...
पाली । सर्वोदय नगर फाटक के पास गुरुवार रात को पाइप लाइन फूटने से खासा पानी व्यर्थ बह गया। पानी का वेग तेज होने के कारण काफी देर तक पानी के फव्वारे चलते रहे। पाइप लाइन का पानी पास में स्थित नाले में काफी देर तक बहता रहा। मोहल्ले वासियों ने बताया कि शाम करीब आठ बजे अचानक पाइप लाइन फूट गई, जिसकी सूचना जलदाय विभाग के अधिकारियों को फोन से देने के बावजूद काफी देर तक ध्यान नहीं दिया। रात...
भास्कर न्यूज त्न पाली
बेटे वंश चलाते हैं और बेटियां पराया धन होने के कारण अपने घर चली जाती हैं। समाज की इस रूढि़वादी विचारधारा को जिले के कई परिवारों ने सिरे से दरकिनार किया है।
वे आज भी अपनी बेटियों को अपने वंश का आधार स्तंभ मानते हैं। ऐसे 20 परिवारों की माताओं को रॉल मॉडल बनाते हुए चिकित्सा विभाग ने इस बार 26 जनवरी को सम्मानित भी किया है। बेटी बचाओ अभियान के तहत सशक्त हस्ताक्षर...
भास्कर न्यूज त्न पाली
रामदेव रोड इलाके के पीएंडटी कॉलोनी से गत दिनों भगाई किशोरी के साथ आरोपी भी तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बाबा गांव में मिल गया। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी उसे भगा कर ले गया तथा बाद में उससे दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार दीपक ढोली पुत्र मांगीलाल निवासी देवकी थाना...
भास्कर न्यूज त्न पाली
लाखोटिया उद्यान में भागवत कथा करते हुए राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि राजनीति में धर्म की परम आवश्यकता है। धर्म के बिना राज सत्ता निरर्थक है, आदिकाल से देखें तो राम राज्य में भी गुरु विशिष्ट की आज्ञा से धर्म सत्ता पर अंकुश था, रावण की राज्य सत्ता पर किसी सद्गुरु की धर्म सत्ता का अभाव था, इसलिए रावण का पतन हुआ।...
पाली । राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल दो दिवसीय दौर 11 फरवरी को पाली आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेघवाल 11 को शाम 6 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर रात्री 8 बजे ढालोप पहुंचेंगे। वे ढालोप में रुघनाथ पीर मेले में भजन संध्या में शाम लेंगे। गोपाराम यहां से रात 11 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 12 फरवरी को वे दोपहर 2 बजे वापस पाली स्थित आंबेडकर भवन में...
बगड़ी नगर.कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जयस्थल नाडी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाए गए। ग्राम के मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित जयस्थल नाडी पर वर्षों से कुछ लोगों ने अस्थाई बाड़े व चारदीवारी बनाकर नाडी पर अतिक्रमण कर दिया था। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान की जमीन पर भी कुछ लोगों ने...
पाली । कलेक्टर नीरज के$ पवन ने जिलेवासियों से उन फेक कॉल से अलर्ट रहने की अपील की है जिनमें नागरिकों से कई तरह से ठगी का प्रयास किया जाता है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में पिछले कई दिनों से कई नागरिकों के पास अज्ञात नंबरों से लॉटरी खुलने, इनाम जीतने समेत कुछ दिनों में धन दुगना करने के लुभावने फोन आ रहे हैं, जिससे लोग उनके बहकावे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने जिले के...
भास्कर न्यूज त्न पाली
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिनी सचिवालय भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए वरदान साबित होंगे। जिले में अब तक 252 मिनी सचिवालय बनकर तैयार हो गए हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर भारत...