तखतगढ़ त्न तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बलाना-गुडिय़ा मार्ग पर रविवार दोपहर किसी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर थे, जबकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार बलाना-गुडिय़ा निवासी छतरसिंह राजपूत (30) रिश्ते में भाई लगने वाले सुरेंद्रसिंह के साथ बाइक लेकर रविवार को दोपहर खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवक उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में छतरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्रसिंह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सुमेरपुर ले जाया गया है। पुलिस ने...