उदयपुर. पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा व माकपा कार्यकर्ताओं ने यहां...
जयपुर/नई दिल्ली.राजस्थान सरकार ने राज्य की पेयजल समस्या के समाधान के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ ही...
जोधपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को एक दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आएंगे। गहलोत सुबह 11:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पूरा दिन निजी कार्यो के लिए रिजर्व रखा है।
शाम 5 बजे वे नगर निगम की ओर से टाउन हॉल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी के नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होंगे।...
जयपुर.भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव के बाद अब राजस्थान में भी प्रदेश स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक के अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया जा सकेगा। यह प्रस्ताव गुरुवार को मुंबई के वाई बी चव्हाण सभागृह में चल रही बैठक में पारित किया गया है। इस बैठक में यह प्रस्ताव खासतौर से वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए लाया गया था। अब...
जयपुर.शहर की रोड लाइट मेंटीनेंस के ठेके में पूल होने का आरोप है। मेयर ने आरोप लगाया कि निगम सीईओ व लाइट समिति के चेयरमैन मिलकर चार गुना ऊंची दर पर ठेका देने पर आमादा हैं। ठेके में 10 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। मेयर ज्योति खंडेलवाल ने गुरुवार को अपने निवास पर मीडिया को बताया कि निगम अफसर व चेयरमैन, ठेकेदार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार पर सरकारी मुहर लगाना चाह रहे हैं। इसलिए ठेके की...
जयपुर.प्रदेश में 1000 बेटों पर 883 बेटियों की तादाद को लेकर भले ही चिंता जताई जा रही हो, लेकिन राज्य के राजनीतिक समाज की तस्वीर तो इससे भी बदतर है।
हमारी विधानसभा के सभी 200 सदस्यों के बेटे-बेटियों का औसत देखें तो 1000 बेटों पर सिर्फ 833 बेटियां ही हैं। कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और संसदीय सचिवों के औसत 1000 बेटों पर सिर्फ 683 बेटियां हैं। कांग्रेस विधायकों के 1000 बेटों पर 748 बेटियां ही हैं।...
जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल पर वैट कम करने को लेकर भले ही चुप्पी साध रखी हो, लेकिन वे चाहें तो राज्य में पेट्रोल को वैट मुक्त कर दरें 15.72 रुपए प्रति लीटर तक कम कर सकते हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि जितना वैट वसूला जा रहा है, उससे कहीं अधिक राशि राज्य से निकलने वाले कच्चे तेल से मिल रही है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब हम बाड़मेर के सांचोर...
उदयपुर.गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम लोग हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और ई-क्रांति लाना चाह रहे हैं, लेकिन भारत सरकार देश में पिंक रिवोल्यूशन (पशु वध क्रांति) का सपना देख रही है। ऐसी क्रांति हमारी संस्कृति के खिलाफ है और इससे देश में पशु वध को बढ़ावा मिलेगा। मोदी गुरुवार को यहां सुखाड़िया रंगमंच पर महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित व्याख्यान समारोह को बतौर...
जयपुर.पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से हर व्यक्ति प्रभावित हो रहा है। हालात ये हैं कि आमजन अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाते हुए डर रहा है, पता नहीं इतने पैसे में कितनी चलेगी कार।
आमजन के इसी दर्द को सरकार तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने गुरुवार को एक अनोखा तरीका विरोध का निकाला। कार्यकर्ताओं चार गधों के पीछे एक कार को बांधा और उनसे कार खींचते हुए चलाते रैली निकाली। यह...
कोटापेट्रोल के दाम करीब आठ रुपए बढ़ने की सूचना मिलते ही बुधवार शाम लोगों को जबरदस्त झटका लगा। जिसने भी सुना, घर का बजट गड़बड़ाने की बात निकली। कोटा में पेट्रोल अब 76.६२ रुपए प्रति लीटर हो गया है। रात 12 बजे बढ़े दाम लागू होने से पहले अपने वाहनों की टंकी फुल करवाने की लोगों में होड़ सी मच गई। हर एक वाहन पेट्रोल पंप की ओर जाता दिखा। पंपों पर शाम होते ही भारी भीड़ लग गई। भीड़ को व्यवस्थित...
बयाना (भरतपुर).पीलूपुरा पर आंदोलन के दौरान मारे गए गुर्जर आंदोलनकारियों को चौथी बरसी पर बुधवार को हुई श्रद्धांजलि सभा में गुर्जरों ने आरक्षण के लिए फिर से आंदोलन शुरू करने का संकल्प लिया है। इसका शंखनाद जल्द करने की घोषणा करते हुए गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला आरपार की लड़ाई को तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण हमारा हक है और हक हर कीमत पर लेकर रहेंगे। कारवारी...