बूंदी मार्ग पर शहर की मुख्य सब्जी मंडी के सामने एक ज्वैलरी की दुकान से बुधवार रात करीब 2० लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर पीछे की दीवार में सेंध लगा कर दुकान से २५० ग्राम सोना व २५ किलो चांदी चोरी कर ले गए। इधर, इतनी बड़ी चोरी और शहर में लगातार चोरी की वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
मुख्य सब्जी मंडी के सामने सुदर्शन ज्वेलर्स नामक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक कपासन क्षेत्र के तुर्कियाकलां हाल मुकाम गांधीनगर निवासी चंद्रप्रकाश खाब्या सुबह दस बजे दुकान पर पहुंचे तथा शटर खोला तो शोकेस खाली देख सकते में आ गए। हिसाब लगाने पर २५ किलो से ज्यादा वजनी...
नगर संवाददाता त्न राजसमंद
रूडीप की ओर से शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में शिथिलता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी निमिषा गुप्ता को ज्ञापन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया। काम में तेजी नहीं लाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मटके फोडऩे तथा भाजपा समर्थित पार्षदों ने पालिका उपवास पर...
बुधवार की रात इस साल की सबसे ज्यादा सर्द रही। रात का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे कम तापमान रहा। पिछले दो दिन से जारी ठंड का असर गुरुवार को भी रहा। मौसम में आए बदलाव से लोगों को काफी परेशानी रही। दो दिन पूर्व तक मौसम थोड़ा शुष्क हो गया था, इससे लोगों ने थोड़ी राहत ली थी, लेकिन बुधवार रात को अचानक ठंड बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिक आरपी मीणा ने बताया कि बुधवार रात को...
खमनोर थाना क्षेत्र के अटाटिया गांव का शंभूसिंह आखिरकार 18 दिन बाद शंभूसिंह अपने माता-पिता को मिल गया। दैनिक भास्कर में गुरुवार के अंक में 'ना जाने वो कहां चला गयाÓ खबर पर एक व्यक्ति ने शंभूसिंह को कांकरोली पुलिस चौकी पहुंचाया। बाद में इसे खमनोर पुलिस तथा वहां से परिवार वालों को सौंप दिया गया। भास्कर में खबर के साथ शंभूसिंह का फोटो भी प्रकाशित किया था। कांकरोली में भीलवाड़ा रोड़...
उपखंड अधिकारी निमिषा गुप्ता ने गुरुवार को 8 कार्यालयों का सुबह पौने दस से 10.50 के बीच निरीक्षण किया। इस दौरान 83 कर्मचारियों में से 23 अनुपस्थित रहे। गैर हाजिर कर्मचारियों की सूचना कलेक्टर को भेजी गई है।
गुप्ता सुबह पीडब्ल्यूडी के सहायक इंजीनियर खंड प्रथम में पहुंची। इस दौरान यहां कनिष्ठ लिपिक सिराजुद्दीन शेख, नवलसिंह एवं सोहन सिंह (चौकीदार) अनुपस्थित थे। इसी प्रकार कार्यपालक...
दुर्गम क्षेत्रों में चलेगा पोलियो का विशेष अभियान
राजसमंद त्न मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन देवड़ा ने कहा कि दूरस्थ एवं दुर्गम खनन क्षेत्रों, ईंट भट्टों एवं निमार्णाधीन मकानों पर विशेष ध्यान देकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि इन विशेष क्षेत्रों की अलग से कार्ययोजना बनायी गई है, जिसमें मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी अलग से की गई है। वे पुराने...
जम्मू कश्मीर में बर्फ बारी होने एवं बर्फीले तूफान के कारण एक ही दिन में तापमान में साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। ठंडी हवा के कारण दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे, फिर भी शीतलहर से शरीर में धूजणी आती रही। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को शीतलहर थमने के साथ तापमान बढऩे की संभावना जताई है।
एक पखवाड़े में एक एक कर बढ़ा तापमान में दो दिन पहले 11 डिग्री पर था। मंगलवार शाम को जम्मू...
नियमित करने तथा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर संविदाकर्मियों की हड़ताल के समर्थन में बुधवार को 205 पंचायतों के सभी ग्राम सेवक सामूहिक अवकाश पर रहे। नरेगा कर्मियों की मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर ग्राम सेवकों ने पंचायत के सभी कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। जिला मुख्यालय के साथ सभी ब्लॉक स्तर पर नरेगाकर्मियों के समर्थन में ग्रामसेवकों ने धरना दिया।
नरेगा संविदा कार्मिक...
मैंने फोन किया था, तब पूछ रहा था, पापा कब आओगे...? मैं तो आ गया, लेकिन ना जाने वो कहां चला गया...? इकलौता है। बड़े प्यार से पाला है। कहां होगा? क्या कर रहा होगा? उसने कुछ खाया होगा या नहीं? सर आप ही बताओ किसके पास जाऊं? पुलिस तो 17 दिनों से कुछ नहीं कर रही है। सर आप ही कुछ मदद कर दो...इतना कहना था कि लहर सिंह की आंखों से आंसू बहने लग गए। खमनोर थाना क्षेत्र के अटाटिया गांव निवासी लहर सिंह का इकलौता...
चिकलवास बांध में युवक का शव तथा तीन दिन बाद सायों का खेड़ा में चचेरे भाई की पेड़ से लटकी लाश मिलने का राज अभी बरकरार है। मामले में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। नाथद्वारा पुलिस उपाधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों, ग्रामीणों से लगातार बातचीत कायम कर नतीजे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। चिकलवास बांध में मृत मिले डालू सिंह की तफ्तीश में गोपालसिंह व...