ओवर क्राउड से सवारियों की जान जोखिम में, सरकार को राजस्व का नुकसानभास्कर न्यूज -!- लावासरदारगढ़परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते उपतहसील से जिला मुख्यालय के लिए प्रतिदिन 30 से अधिक ऑटो रिक्शा अवैध रूप से चल रहे है। ओवर क्राउड ((क्षमता से 'यादा सवारियां)) होने से ग्रामीणों को तो खतरा है ही, इन वाहनों के अवैध संचालन से सरकार को भी नुकसान हो रहा है।जानकारी के अनुसार उपतहसील मुख्यालय से कांकरोली के लिए प्रतिदिन 30 से अधिक ऑटो रिक्शा वाया भावा, मादड़ी, साकरोदा, सीमाल, पनोतिया, सरदारगढ़ तथा सरदारगढ़ से गलवा, काबरी, कुंवारिया, सरदारगढ़ से जेतपुरा, केलवा एवं सरदारगढ़ से झड़ोल, जिलोला...