भास्कन न्यूज -!- आमेट बार एसोसिएशन ने न्यायालय के मुकदमे पारिवारिक न्यायालय, राजसमंद में भेजने के खिलाफ एवं संभागीय स्तर पर खोली जा रही फास्ट ट्रैक कोर्ट को जिला स्तर पर खोलने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन की बेमियादी हड़ताल के बीच गुरुवार को अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चूंडावत के नेतृत्व में वकीलों ने बार भवन के बाहर धरना देकर विरोध प्रकट किया। धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता किशनलाल शर्मा, मुकेश देवपुरा, रतनलाल राव, वरिष्ठ अधिवक्ता किशनलाल शर्मा, प्रमोद लक्षकार, वीरेंद्र चूंडावत, भानुकुमार सोनी, प्रदीपसिंह राठौड़ आदि शामिल थे।