भास्कर न्यूज त्न भीम
ककेडिय़ा, कालेटरा और घाटा पेयजल परियोजनाएं क्यों बंद हैं, जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। जिला परिषद सदस्य गनी मोहम्मद के इस सवाल पर सदन में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। क्योंकि लाखों रुपए लागत वाली तीनों परियोजनाओं का जनता को फायदा नहीं मिल रहा।
पंचायत समिति की साधारण सभा की शुक्रवार को हुई बैठक में यह मुद्दा उठने की देरी थी कि वहां दूसरे जनप्रतिनिधियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। हंगामे के बीच अनियमित विद्युत कटौती, स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही, पेयजल संकट जैसी वे तमाम समस्याएं इस बार भी छाई रही, जिनका स्थायी और पुख्ता समाधान पिछली कई बैठकों के बावजूद...