जयपुर.राज्य के सहकारी भूमि विकास बैंक किसानों के बच्चों को स्नातकोत्तर और इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट आदि अध्ययन के लिए 10 लाख रुपए तक के शिक्षा कर्ज देंगे।
यह जानकारी राज्य सरकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अशोक फौजदार ने बैंक की 47 वीं वार्षिक आमसभा में दी। उन्होंने कहा कि 36 भूमि विकास बैंकों द्वारा कृषि में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए इस वर्ष 300 करोड़ रुपए के...
जयपुर.प्रदेश में राशन के लिए पंजाब से बंटने आए सड़े गेहूं को लेने से रसद विभाग ने इनकार कर दिया है। मंगलवार को ‘राशन में बंटने आया सड़ा गेहूं’ शीर्षक से भास्कर में छपी खबर के बाद रसद विभाग की टीम ने बुधवार को कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर गेहूं की गुणवत्ता जांची। टीम ने काफी मात्रा में गेहूं को काला, फंफूद लगा हुआ बताते हुए राशन में बांटने लायक नहीं माना।
इसके बाद जयपुर (ग्रामीण) डीएसओ...
जयपुर.राज्य के गरीब परिवारों में विभिन्न योजनाओं के तहत बंटने के लिए पंजाब से सड़ा गेहूं आ रहा है। जयपुर के कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आए 52 हजार से अधिक कट्टों में से कई कट्टों का गेहूं सड़ांध मार रहा है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के इस गेहूं में न केवल फंगस लगी हुई है, बल्कि यह ढेलों के रूप में काला भी पड़ गया है। फिलहाल, अधिकारियों ने खराब गेहूं की सप्लाई रोकने की बात...
जयपुर.बिजली कंपनियों ने अगले सप्ताह से किसानों को छह घंटे बिजली देने की तैयारी कर ली है। ऐसा पिछले कुछ दिनों से फ्रिक्वेंसी में सुधार होने के कारण किया जा रहा है। उधर, राज वेस्ट की 135 मेगावॉट क्षमता की चौथी इकाई में मंगलवार से उत्पादन शुरू होगा। इसी क्षमता की राज वेस्ट की तीसरी इकाई में 50 लाख यूनिट रोजाना बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि बिजली की मांग और उपलब्धता का गणित...
पंचायतीराज सशक्तीकरण की जड़ों को खोखला करने के संकेत चिंताजनक एवं खतरनाक भी हैं। लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की दिशा में प्रयास करते हुए हमें कुल 52 वर्ष हो गए हैं । इस दिशा में पहला कदम हमने 1959 में नागौर में रखा था। संविधान के 73 वें संशोधन के बाद राजस्थान ने पंचायती राज संस्थाओं को पांच विभाग भी सौंप दिए। इसके लिए फंड, फंक्शन और फंक्शनरीज भी उन्हें हस्तांतरित कर दिए। शेष 24 विभाग और...
जयपुर.राज्य सरकार ने त्योहारी सीजन देखते हुए उपभोक्ताओं को बिजली कटौती में राहत देने का फैसला किया है। उपलब्धता में हो रहे सुधार एवं ग्रिड की फ्रिक्वेंसी के स्तर में सुधार होने से मंगलवार से दीपावली तक राज्य में बिजली कटौती नहीं होगी। दीपावली के बाद किसानों को पांच घंटे के ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को विद्युत भवन में बिजली की...
जयपुर.पेयजल की किल्लत से जूझ रहे राजस्थान ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की तर्ज पर फंड उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई है। पानी में फ्लोराइड, खारेपन और नाइट्रेट की अधिक मात्रा से जूझ रही प्रदेश की गांव-ढाणियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश को 50,000 करोड़ रुपए से अधिक की जरूरत है।
राज्य सरकार ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए तैयार किए एप्रोच पेपर में...
जयपुर.केंद्र सरकार राज्य सरकार की ओर से भेजे गए 16 नेशनल हाईवे में से पांच को मंजूरी दे दी है, जबकि जयपुर से जोबनेर-कुचामन-नागौर-फलौदी मार्ग का प्रस्ताव अटक गया है। सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस मार्ग को अब मेगा हाईवे के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
केंद्र सरकार ने पांच मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी।...
12वीं पंचवर्षीय योजना राजस्थान के प्रवेश द्वारा पर दस्तक देने लग गई है। इस योजना के दृष्टिकोण पत्र का मसविदा भी तैयार कर लिया गया है। दृष्टिकोण पत्र पर गौर करने से साफ जाहिर होता है कि पिछली ग्यारह पंचवर्षीय योजनाओं में जल संसाधनों पर अरबों रुपये खर्च होने के बाद भी मनुष्यों और मवेशियों के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त सुविधा सुलभ नहीं हो पाई है।
बल्कि पानी की मांग और...
जयपुर.ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से एक सप्ताह में पूरी तरह राहत मिल जाएगी। बिजली उत्पादन की बंद इकाइयों के धीरे-धीरे चालू होने एवं एनटीपीसी की इकाइयों में उत्पादन बढ़ने से सिस्टम की फ्रिक्वेंसी के स्तर में सुधार हो रहा है।
डॉ. सिंह ने सोमवार को बिजली की समीक्षा बैठक में रबी की फसल के लिए बढ़ रही बिजली मांग के संदर्भ में अधिकारियों से...
जयपुर.बिजली की दरों में की गई 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को जायज ठहराने के लिए सरकार ही अब महंगाई का सहारा ले रही है। पिछले 10 साल में पेट्रोल, डीजल, कोयला, चांदी, सोना, लोहा, सीमेंट आदि पर महंगाई 260 फीसदी बढ़ी है, जबकि नौकरी-पेशा लोगों की तनख्वाह 113 और न्यूनतम मजदूरी 125 प्रतिशत ही बढ़ी है। ऐसे में हम उपभोक्ता कहां जाएं।
जब महंगाई की बात आती है तो राज्य सरकार दूसरे राज्यों से तुलना करके अपने...
जयपुर.अच्छे मानसून के चलते प्रदेश में बाजरा और मूंग जैसी फसलों की बंपर पैदावार के बावजूद एमएसपी पर खरीद को लेकर सरकार ने आंखें मूंद ली हैं। बाजरा, मूंग और मूंगफली सहित खरीफ की कई फसलों की उपज मंडियों में आना शुरू हो गई है, लेकिन सरकार ने अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद की कोई व्यवस्था नहीं की है।
सरकार ने बाजरे का एमएसपी 950 रुपए, मूंगफली का 2700 रुपए और मूंग का एमएसपी...
जयपुर.केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश के 26 जिलों में 3602 किलोमीटर सड़कें बनाने के लिए 886 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस पैसे से मजरे, ढाणी और बसावट भी सड़कों से जुड़ सकेंगे।
भारत निर्माण योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 10वें चरण के लिए मंजूर इस राशि से प्रदेश के 26 जिलों में एक हजार से अधिक आबादी के सामान्य क्षेत्रों में व 500 और उससे अधिक आबादी के...
जयपुर.राज्य में नियमित के साथ ही 6 घंटे की अघोषित बिजली कटौती ने सोमवार को भी प्रदेशवासियों को परेशान किए रखा। कोटा थर्मल की पहली यूनिट में कई दिनों बाद उत्पादन शुरू होने के बाद फिर से तकनीकी खराबी के कारण उत्पादन बाधित हो गया। इस बीच बिजली कंपनियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में किसानों को हर हाल में लगातार चार घंटे के ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस ब्लॉक को अन्य...
जयपुर.केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा ने माना है कि खाद्य पदार्थो की महंगाई का स्तर ज्यादा है।
मीणा ने रविवार को यहां राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के सम्मेलन के समापन सत्र में कहा कि हम खाद्य पदार्थो की बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित रहते हैं। अभी खाद्य पदार्थो की महंगाई का स्तर 9.41 पहुंच गया है जो स्वीकार्य नहीं है।
महंगाई का स्तर .6 के स्तर पर ही रहे तो ही सबके लिए...