Jan 13th, 2010, 8:33 am [IST]  
danik bhaskar

एक गाड़ी वो भी चुनाव के लिए ले गए Wednesday, January 13, 2010 08:30 [IST]

सीकर. प्रत्याशी जहां चुनावों को लेकर बैचेन हैं, वहीं इन पंचायत चुनावों ने जिले के वन्यजीवों एवं पशुओं की जान भी सांसत में डाल दी है। अगर इस वक्त किसी वन्यजीवों या पशुओं के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उन्हें समय पर चिकित्सा उपलब्ध करा पाना भी मुश्किल हो जाएगा। दरअसल निर्वाचन विभाग की ओर से चुनावी कार्य के लिए वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की वन्यजीवों एवं पशुओं को लाने ले जाने के लिए...
 
danik bhaskar

ब्रॉडगेज ट्रेन का शीघ्र संचालन Wednesday, January 13, 2010 08:23 [IST]

चूरू. बीकानेर मंडल उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ रेल प्रबंधक आलोक रंजन ने कहा कि चूरू-रतनगढ़-सादुलपुर ट्रेक पर ब्राडगेज ट्रेन दौड़ाने के काम को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। रतनगढ़-चूरू-सादुलपुर आमान परिवर्तन के चल रहे काम के निरीक्षण के लिए ट्रोली से पहुंचे डीआरएम आलोक रंजन ने कहा कि आमान परिवर्तन के लिए नए बन रहे स्टेशनों पर सुविधाओं के विस्तार का काम अंतिम चरण में है। इस दौरान...
 
danik bhaskar

33 घंटे बाद भी कुएं से नहीं निकाले जा सके मजदूर Wednesday, January 13, 2010 08:21 [IST]

गुढ़ागौड़जी. भोड़की में निर्माणाधीन सोखते कुएं में दबे बदनगढ़ (चिड़ावा) के दो मजदूर राजेशसिंह और शेरसिंह 33 घंटे गुजरने के बाद भी नहीं निकाले जा सके। मगर 65 फुट गहरे कुएं में दोनों मजदूर करीब 20 फुट मिट्टी के नीचे दबे हैं। सोमवार को मुश्किल से पांच-सात फुट मिट्टी ही निकाली जा सकी। चमत्कार को छोड़कर उनके जिंदा बचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं, पर वहां मौजूद हर शख्स ईश्वर से चमत्कार की ही...
 
danik bhaskar

कुआं धंसा, दो मजदूर दबे Tuesday, January 12, 2010 04:07 [IST]

गुढ़ागौड़जी. भोड़की में सोमवार शाम ग्राम पंचायत की ओर से बनाए जा रहे सोखते कुएं में फर्मे ढहने से दो मजदूर दब गए। फर्मा भरने के लिए मजदूर राजेशसिंह (20) पुत्र लक्ष्मणसिंह व ठेकेदार शेरसिंह (45) पुत्र गुलाबसिंह रैबारी निवासी बदनगढ़ कुएं में उतरे थे। सुबह तैयार किए गए फर्मो को उतारते समय अचानक ऊपर के आठ फर्मे धंस गए। मलबे में दोनों मजदूर दब गए। ठेकेदार के कर्मचारी हजारीलाल ने बताया कि...
 
danik bhaskar

बैंक में सेंधमारी Tuesday, January 12, 2010 04:05 [IST]

गुढ़ागौड़जी. भौड़की स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार रात चोरों ने ताला व खिड़की तोड़कर सेंधमारी का प्रयास किया। अलबत्ता तिजोरी का ताला नहीं टूटने से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। थानाधिकारी हजारीलाल खटाणा ने बताया कि इस संबंध में शाखा प्रबंधक जगमालसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सोमवार सुबह वे बैंक में आए तब मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। खिड़की पूरी तरह से बाहर...
 
danik bhaskar

189 लोगों के 320 पर्चे खारिज Tuesday, January 12, 2010 04:02 [IST]

झुंझुनूं. पंचायतराज चुनाव के तहत सोमवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिला परिषद और आठ पंचायत समितियों में 189 लोगों के 362 नामांकन रद्द कर दिए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएल मीणा ने बताया कि जिला परिषद के 24 उम्मीदवारों के 58 फॉर्म निरस्त हुए। जिसमें तीन उम्मीदवार कांग्रेस के शामिल है। उन्होंने बताया कि वार्ड आठ से कांग्रेस प्रत्याशी...
 
danik bhaskar

अनियंत्रित ट्रक टोल टैक्स केबिन से टकराया Tuesday, January 12, 2010 03:58 [IST]

रतनगढ़. मेघा हाईवे पर मालासर के पास स्थित टोल टेक्स नाके के केबिन से सोमवार की सुबह एक ट्रक टकरा गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन टोल टेक्स केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही ट्रक के पहिए भी निकलकर अलग हो गए। सोमवार की सुबह ट्रक किशनगढ़ से सीमेंट लेकर हनुमानगढ़ जा रहा था कि मेघा हाईवे पर मालासर के पास स्थित टोल टेक्स के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक टोल टेक्स...
 
danik bhaskar

गमगीन हो गया पूरा गांव Tuesday, January 12, 2010 03:56 [IST]

चूरू. चूरू-जयपुर मार्ग पर सोमवार को सुबह हुई बोलेरो-टैंकर भिडं़त में मरे एक ही परिवार के पांच और बोलेरो ड्राइवर के शव गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में कोहराममच गया।गांव के छह व्यक्तियों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। शाम करीब पांच बजे शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में सन्नाटा सा पसर गया और मृतकों के घरों के आगे गांव के लोग जमा हो गए। डूंगरराम के घर में एक...
 
danik bhaskar

रसोई घर में अनजान बम! Monday, January 11, 2010 06:45 [IST]

सीकर. दवा, गैस पाइप, रेग्यूलेटर की एक्सपायरी डेट से आप बेशक वाकिफ हंै, लेकिन यह भी जान लें कि रसोई गैस का सिलेंडर भी एक्सपायरी डेट होता है। जानकारी के अभाव में उपभोक्ता यह नहीं समझ पाते हैं कि जिस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है, वह दस वर्ष से अधिक पुराना है। दस साल बाद सिलेंडर की उम्र पूरी हो जाती है। इस लिहाज से अवधिपार सिलेंडर का उपयोग खतरनाक साबित हो सकता है। शहर व ग्रामीण इलाकों...
 
danik bhaskar

1.88 लाख के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार Monday, January 11, 2010 06:43 [IST]

दांतारामगढ़. मोटलावास गांव के रिटायर्ड फौजी के मकान से तीन दिन पहले हुई तीन लाख रुपए चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 1.88 लाख रुपए बरामद किए। उससे पूछताछ में पुलिस को उसके साथी के नाम का पता चला, लेकिन पुलिस के छापे से पहले ही वह फरार हो गया। थाना प्रभारी समुंद्रसिंह ने बताया कि मोटलावास गांव निवासी रिटायर्ड फौजी ओनाड़ सिंह के मकान में बुधवार रात तीन लाख रुपए...
 
danik bhaskar

कांग्रेस की सूची को लेकर गफलत में रहे खुद उम्मीदवार Monday, January 11, 2010 06:37 [IST]

झुंझुनूं. कांग्रेस की ओर से जिला परिषद के उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने के बाद कई उम्मीदवार खुद की टिकट को लेकर गफलत में रहे। जिला प्रभारी नरेंद्र बुडानिया ने जहां पीसीसी के निर्देश का बहाना कर सूची को सार्वजनिक नहीं किया। वहीं कलेक्टर आलोक गुप्ता को टिकटों का पैकेट सौंप कर आए ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह के अनुसार उन्हें बंद पैकेट दिया गया था, जो वे गुप्ता को देकर...
 
danik bhaskar

अवैध शराब बरामद , एक गिरफ्तार Monday, January 11, 2010 06:33 [IST]

सूरजगढ़. पुलिस ने शनिवार की रात हरियाणा से अवैध रूप से जीप में भरकर लाई जा रही शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर एसएचओ उदयसिंह ने जवानों के साथ रात करीब नौ बजे कुलोठ से आगे हरियाणा की ओर से आने वाली नई सड़क पर नाकाबंदी की। उधर सुहासड़ा हरियाणा से एक डीआई जीप शराब भरकर रवाना हुई और इसी मार्ग से आई। जीप के ड्राइवर पुलिस की नाकाबंदी देख अपनी जीप को बैक कर वापस...
 
danik bhaskar

खेजड़ी की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा Monday, January 11, 2010 06:30 [IST]

जसवंतगढ़. ग्राम पंचायत के प्राचीन धर्म स्थल धाम धड़ा क्षेत्र में बीते 10 दिनों से खेजड़ी के पेड़ों की हो रही अवैध कटाई के ग्रामीणों में आक्रोश के स्वर मुखर होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार गांव से सुजानगढ़ की ओर करीब तीन किमी दूर पांच छह दशक पुराने धर्म स्थल धाम धड़ा के परिसर सहित आसपास के क्षेत्र से खेजड़ी के पेड़ काटे जा रहे हैं। इस संबंध में यहां प्रतिदिन भ्रमण के लिए आने वाले...
 
danik bhaskar

मंडी की दुकान में चोरी Monday, January 11, 2010 06:27 [IST]

सादुलपुर. कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित एक गोदाम के बीती रात ताले तोड़कर अज्ञात व्यक्ति लाखों रुपए कीमत की खÝ, सरसों तेल के टीन व मैथी क ी बोरियां चोरी कर ले गए। अज्ञात लोगों ने पुलिस की गश्त को धत्ता बताते हुए तथा मंडी चौकीदार की मौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है तथा उन्होंने दो दिन में चोरी की घटना का सुराग नहीं लगाने पर मंडी...
 
danik bhaskar

गायों को जहर देने का शक Sunday, January 10, 2010 06:11 [IST]

झुंझुनूं. इंदिरा नगर में शनिवार सुबह गायों को जहर देने की कोशिश करने पर बस्ती में आक्रोश फैल गया। बस्ती के लोगों की नजर पड़ने पर आरोपी फरार हो गए। हुआ यूं कि डॉ. शुभकरण कालेर के मकान के सामने वाले पार्क में सुबह तीन युवक गाय-बछड़ों को जहरीला पदार्थ मिलाकर रोटी खिलाने आए। मोहल्ले के लोगों को उनकी हरकतें संदिग्ध लगी। बस्ती के कुछ लोग उनकी तरफ चलने लगे तो आरोपी जहरीला पदार्थ मिली...
 
danik bhaskar

शहर में उलट आया गांव Sunday, January 10, 2010 06:08 [IST]

झुंझुनूं. जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर में शनिवार को पंचायत चुनावों की वजह से दिनभर ग्रामीणों की गहमागहमी रही। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नोमिनेशन फॉर्म भरने के इच्छुक सुबह नौ बजे ही अपने ग्रामीण समर्थकों के साथ पहुंच गए। नोटेरी पब्लिक और एडवोकेट्स के यहां पर भी खासी भीड़ देखी गई। फॉर्म भरने के शुरुआती दौर में तो एक-एक, दो-दो करके उम्मीदवार नामांकन जमा कराने के...
 
danik bhaskar

बड़े नेताओं की लड़ाई में टिकट गंवाई Sunday, January 10, 2010 06:03 [IST]

नवलगढ़. दो नेताओं की लड़ाई में नवलगढ़ में कांग्रेस की फजीहत हुई। नवलगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ है कि पंचायती राज चुनावों में नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई के चक्कर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिंबल ही अलॉट नहीं किए गए।चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा और पूर्व विधायक प्रतिभासिंह के बीच वर्चस्व की लड़ाई में कांग्रेस अपने सिंबल नहीं बांट नहीं सकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता...
 
danik bhaskar

कांग्रेस-भाजपा ने खोले पत्ते Sunday, January 10, 2010 05:34 [IST]

चूरू. पंचायत राज चुनाव को लेकर नामांकन की अंतिम तिथि शनिवार को कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोलते हुए जिला परिषद व चूरू पंचायत समिति सदस्यों के नामों की सूची जारी कर उनके पर्चे भरवाए। निर्वाचन प्रभारी सूरज खत्री ने बताया कि जारी सूची के अनुसार जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए वार्ड नंबर पांच से पूसाराम गोदारा व रामधनराम, वार्ड छह से कमला, सात से पांचूदेवी, आठ से राजेश कंवर, नौ से...
 
danik bhaskar

ग्रामीणों का मेला Sunday, January 10, 2010 05:32 [IST]

चूरू. पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि होने के चलते शनिवार को कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मेला लगा रहा। कलेक्ट्रेट में दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी व उनके समर्थकों की चहल पहल बनी रही। कड़ाके की सर्दी के बाद भी कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। गांव की सरकार के जनप्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर प्रत्येक प्रत्याशी अपने दल बल के साथ पर्चा भरने पहुंचा।...
 
danik bhaskar

आबकारी पुलिस को घेरा Saturday, January 09, 2010 07:03 [IST]

झुंझुनूं. आबकारी पुलिस दल को गलत सूचना पर दबिश देना महंगा पड़ गया। सरपंच के घर में पुलिस घुसने की खबर पर गांव के लोग एकत्रित हो गए और दल को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों ने अपनी गलती मानकर ग्रामीणों से पीछा छुड़वाया। हुआ यूं कि आबूसर की सरपंच रजनी झाझड़िया के मकान पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आबकारी पुलिस ने दबिश दी। आबकारी पुलिस के सहायक निदेशक मामचंद के नेतृत्व में गए पुलिस दल ने...
 
danik bhaskar

वीरांगनाओं व आश्रितों को गृह जिले में मिले नियुक्ति Saturday, January 09, 2010 07:00 [IST]

सीकर. सैनिक कल्याण विभाग के नवनियुक्त निदेशक ब्रिगेडियर पीएस सोइन शुक्रवार को सीकर आए। नियुक्ति के बाद पहली बार सीकर आए सोइन ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीद वीरांगनाओं की मदद के लिए विभाग नई योजनाओं पर काम करेगा। जिले में शहीद वीरांगनाओं व आश्रितों को रोस्टर प्रणाली के तहत दूसरे जिले में दी जा रही नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि...
 
danik bhaskar

करंट से कर्मी की मौत Saturday, January 09, 2010 06:58 [IST]

सीकर. बिजली ठेकेदार के लिए काम करने वाले युवक की फीडर मरम्मत के दौरान करंट लगने से शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर गांव वालों ने फीडर के बाहर जाम लगा दिया। घंटों बिजली निगम के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही। मामला बिगड़ता देखकर सीओ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। नियमानुसार मुआवजे के आश्वासन के बाद देर रात ग्रामीणों ने शव पुलिस के सुपुर्द...
 
danik bhaskar

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत Saturday, January 09, 2010 06:54 [IST]

पलसाना. पलसाना-खंडेला मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रानोली थाना प्रभारी उम्मेदसिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पलसाना-खंडेला मार्ग पर खंडेला की ओर से आ रहे बाइक सवार नागौर के डीडवाना निवासी हितेश शर्मा (22) पुत्र संतोष शर्मा को सामने से आ...
 
danik bhaskar

मौसम ठंडा राजनीति गर्म Saturday, January 09, 2010 06:52 [IST]

सीकर.मौसम का मिजाज जहां ठंड पकड़ रहा है वहीं पंचायतीराज चुनावों की सरगर्मी चरम की ओर पहुंच रही है। कलेक्ट्रेट में दिनभर राजनीति में भाग्य आजमाने के इच्छुक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जिला परिषद सदस्य पद के लिए 30 उम्मीदवारों ने वहीं विभिन्न संबंधित रिटर्निग अधिकारियों के पास पंचायत समिति सदस्य के लिए 196 पर्चे दाखिल...
 
<< Prev        
shopping
E Phone
E Phones
Pro 71
      Pro 71
Smart phone
Smart Phone
Aiptek dv
Aiptek DV T220
Airtel pocket t9
Aiptek Pocket T9
Wespro dv 532
Wespro DV 532
Spy pen
Spy Pen 4 GB