श्योपुराकस्सी. बस स्टैंड पर बुधवार को एक टेंपो में लगी बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके की आवाज सुन लोग टेंपो की ओर भागे और फटी हुई बैटरी के हिस्से को दूर फेंका, तभी बैटरी में एक और धमाका हो गया। घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़-श्योपुरा कस्सी रोड पर चलने वाले टेंपो चालक ने बस स्टैंड पर सवारी उतार कर टेंपो को साइड में खड़ा किया। इसी दौरान धमाके के साथ उसमें लगी बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई।
सरकारी खाले के निर्माण की राशि हड़पने का आरोप
गजसिंहपुर. ग्राम पंचायत ख्यालीवाला (रायसिंहनगर) के सरपंच व पूर्व ग्राम सेवक के विरुद्ध गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी खाले के निर्माण में राशि हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। गजसिंहपुर पुलिस ने बताया कि गांव ख्यालीवाला (छह एफडी) निवासी हेमसिंह ने आरोप लगाए कि सरपंच वीरू राम नायक व पूर्व ग्राम सेवक सुखविंद्र सिंह ने सरकारी खाले के...
जैतसर. इंदिरा गांधी नहर की सूरतगढ़ ब्रांच पर आरडी 268 हेड पर अंधेरा पसरा है। यहां से बीजीडी व एसएडी माइनर निकलती है। यह क्षेत्र चक महाराजका के पास पड़ता है। दरअसल यहां लगी लाइटों के खराब होने से अब हेड की निगरानी में दिक्कत हो रही है। साथ ही पटरी पर उगी झाडिय़ों व सफाई के अभाव में किसी तरह की अप्रिय घटना होने की स्थिति में सहायता के लिए घटनास्थल तक पहुंचना असंभव है। आरडी 268 हेड की...
रामसिंहपुर. सोमवार को कस्बे में दो जगहों से चोर दिन-दहाड़े गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। पेट्रोल पंप के पास सब्जी की दुकान चलाने वाले राजू गांधी ने बताया कि रविवार दोपहर को उसके गोदाम में रखा सिलेंडर चोरी हो गया। इसी तरह मक्कड़ नर्सिंग होम से भी सिलेंडर व चूल्हा चोरी हो गया। एक दिन में दो जगहों से रसोई गैस सिलेंडर चोरी होने की घटना से कस्बा वासियों में रोष व्याप्त हैं।
जैतसर. गांव 10 सरकारी के वाटर वक्र्स में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप के बाद रोका गया कार्य एक सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हुआ। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष है। उप सरपंच सरोजदेवी सुथार, ग्रामीण शिब्बूकरण, राजकुमार व बियालाल ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने व डिग्गियां खाली रहने...
भास्कर न्यूज त्न श्योपुरा कस्सी
सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाइवे पर पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव लालपुरा-पालीवाला बस स्टैंड से कुछ दूर आगे हाइवे की हालत खस्ता है। करीब छह से सात फुट तक सड़क टूट चुकी हैं। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर रेत डालकर गड्ढे को भरने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों के आवागमन से रेत उड़ जाने से समस्या जस की तस है। कई दुपहिया वाहन...
पवन तिवाड़ी,त्न बींझबायला
आज मोहनी देवी बहुत खुश है। हो भी क्यों ना, मां ने उनकी मुराद पूरी की है। हाल ही में उनके बेटे की शादी जो हुई है। इसके लिए मोहनी ने मां से मन्नत मांगी थी। दिल्ली से आई रामेश्वरी की बांछें खिली थी क्योंकि शादी के सालों बाद योग माया की कृपा से गोद जो भरी है। इसके लिए वह मां का धन्यवाद करने आई थी। ऐसे हजारों और भक्त हैं जो मन्नत पूरी होने पर और मन्नत मांगने आए।...
महियांवाली. के आर मेमोरियल माध्यमिक विद्यालय में रविवार को मातृपूजन-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। बाल संस्कार केंद्र के संचालक मूलचंद भारद्वाज ने बच्चों को अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक कृष्णलाल कारगवाल, व्यवस्थापक विनोद कुमार व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
जैतसर. वार्ड नंबर छह में रविवार को संदिग्ध अवस्था में एक गोधे की मौत हो गई। अचेत गोधे को देखकर लोगों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार करवाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पशु चिकित्सक डॉ.एसके श्योरान ने बताया कि गोधे की मौत आफरा आने से प्रतीत होती है।
बींझबायला. माकपा की बैठक सोमवार को पंचायती धर्मशाला में होगी। अध्यक्षता माकपा सचिव लेखराज अग्रवाल करेंगे। किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र महिया ने बताया कि यह बैठक 28 फरवरी को श्रीगंगानगर के नेहरू पार्क में भ्रष्टचार, महंगाई के विरोध में होने वाली विशाल रैली व आम सभा के संबंध में रणनीति तैयार करने के लिए की जा रही है। इसमें सदस्यता अभियान के तहत सदस्यों का नवीनीकरण व नए...