May 24, 01:36
![]()
अनूपगढ़. गोदारा कॉटन जिनिंग एंड प्रेसिंग फैक्ट्री में बुधवार तड़के आग लगने से कपास व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। आग से नरमा और देशी रूई की गांठें, बोरियों में भरा बिनौला, खाली बारदाना, तिरपाल और पल्लियां जल गईं। फैक्ट्री के नलकूप, नगरपालिका व निजी टैंकरों से पानी लाकर आग बुझाई गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।