घड़साना-!- विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय शाखा की बैठक लायंस भवन में धर्म प्रचार जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष सुभाष जोशी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल के नोखा व फलौदी में आयोजित होने वाले शिविरों में भाग लेने हेतु चर्चा की गई। विहिप के अध्यक्ष हमीर सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दया किशन सारस्वत को प्रखंड धर्म प्रचार मंत्री, सत्य नारायण सारस्वत को धर्माचार्य संपर्क प्रमुख व केशव पारीक को युवा शक्ति मंच धर्म प्रचार प्रमुख मनोनीत किया गया है। इस मौके पर जसवंत सिंह, सुशील ओझा, सांवरमल जोशी, विनोद तावणिया व...