फतेहपुर& एसडीएम और तहसीलदार ने सेामवार को विभिन्न स्कूलों क ा दौरा कर मिड डे मील का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने हुडेरा, रोसावां स्कूलों में मिड डे मील की जांच की। रासीसै स्कूल चाचीवाद बड़ा में एसडीएम फतेह मोहम्मद खान और तहसीलदार सज्जनसिंह शेखावत ने मिड डे मील का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों को मिड डे मील वितरण के बाद एसडीएम ने प्रधानाचार्य राजकुमार मिश्रा से सोमवार को बनाया गया मिड डे मील लेकर आने के निर्देश दिए तथा खुद चखकर जांच की।