April 3, 01:19
![]()
कांवट. ग्राम पंचायत जुगलपुरा बापू बस्ती में सार्वजनिक पानी की टंकी के पास सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है। क्षेत्र के राजेंद्र चौहान, रमेश चौहान, रतनलाल, महेश कुमार, संतोश एवं बनवारीलाल आदि ने कलेक्टर व श्रीमाधोपुर तहसीलदार को शिकायत देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।