भास्कर न्यूज-!- रींगस.बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय के सामने गुरुवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती सहित अनेक समस्याओं की मांग करते हुए सहायक अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान माकपा सचिव का. सुभाष नेहरा ने कहा कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने घोषित कटौती का समय निर्धारित कर रखा है, इसके बाद भी 24 घंटे में अनेक बार अघोषित कटौती कर रहे है। जिससे आमजन का खाना, पीना व इस भीषण गर्मी में समय व्यतीत करना मुश्किल हो गया है। राजेंद्र जाखड़ ने बिजली कटौती पर सरकार को कोसा वहीं लेखराम धायल, सूरजभान सिंह धायल व छीतर मल ने बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं...