May 11, 01:06
![]()
पलसाना. स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधान बाबा रामेश्वर दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे स्वतंत्रता सेनानी को सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बाबा रामेश्वर दास को कर्मठ युग पुरुष बताते हुए उनके व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर छोटू सिंह बिजारनियां, दीपा दास, पूर्व सरपंच भोलूराम दूधवाल आदि मौजूद थे।