February 20, 01:10
![]()
सीकरत्न एआईसीटीई की ओर से देश में पहली बार कराए जा रहे ऑन लाइन कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमेट) सोमवार से शुरू होगा। शेखावाटी से इसमें करीब एक हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। आवेदन भी ऑन लाइन ही किए गए थे। प्रदेश में टेस्ट के लिए जयपुर, कोटा व जोधपुर में सेंटर बनाए गए हैं। यह टेस्ट 28 फरवरी तक चलेगा, जिसका रिजल्ट 11 मार्च को जारी किया जाएगा।