भास्कर न्यूज त्न श्रीमाधोपुर
पांच दिन पहले कस्बे के रानीपुरा मार्ग हुई लूट की वारदात व्यापारी के साथ गए गाड़ी के ड्राइवर की मदद से हुई। लूट का सूत्रधार आदतन अपराधी शिंभू सिंह है, जिसने लाखों रुपए हाथ में आने का लालच देकर इसे शामिल कर लिया। पुलिस ने चालक व उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के पकड़ में नहीं आने से लूट की रकम बरामद नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी दो आरोपी चचेरे भाई हैं। उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को डूंगरगढ़ से लौट रहे कस्बे के व्यापारी दतात्रेय उर्फ दीपू की आंखों में मिर्च डालकर पौने तीन लाख रुपए लूट लिए थे। लूट के लिए स्कूटर का इस्तेमाल हुआ था।...
अजीतगढ़ त्न इलाके के गांव बामरल्डा में एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। इस पर पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक सीताराम (20) पुत्र चौथूराम बावरी रविवार रात 12 बजे घर आया। इसके बाद वह सो गया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता...
भास्कर न्यूज त्नश्रीमाधोपुर
डूंगरगढ़ (बीकानेर) से लौट रहे कस्बे के एक व्यापारी को रविवार देर रात लूट लिया गया। वारदात को स्कूटर पर आए तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना कस्बे से बाहर रानीपुरा मार्ग पर हुई, जहां बदमाशों ने पिकअप को रुकवा लिया। फिर व्यापारी व उसके चालक से मारपीट की। लुटेरों ने मारपीट के बाद में व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल दी और गाड़ी में रखे पौने तीन लाख रुपए लेकर...
श्रीमाधोपुरत्नजालपाली तिराहे से जाने वाले मऊ मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो तथा बाइक की भिडं़त हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां से जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक व बोलेरो जीप की भिडं़त में बाइक सवार विकास पुत्र मोहनलाल शर्मा तथा दीपेन्द्रसिंह पुत्र मनोहरसिंह राजपूत घायल हो गए।...
श्रीमाधोपुर. साक्षरता मिशन 2012 के तहत ग्राम कोटड़ी में साक्षरता रैली राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका स्कूल परिसर से सरपंच राजा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जिसके जरिए विद्यार्थियों ने नोर लिखे तख्तियों के जरिए लोगो को साक्षरता के प्रति जागृत होने का संदेश दिया। रैली के बाद साक्षरता केन्द्र पर सभी विद्यालय व साक्षरता (लोक शिक्षा...
श्रीमाधोपुर. नोबल आईटी एजुकेयर एवं जे एण्ड जे यूथ क्लब व जीएलएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा खोज परीक्षा का पहला चरण कस्बे में दो पारियों में संपन्न हुआ। संस्था के निदेशक व यूथ क्लब सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि अगले चरण की परीक्षा अन्य जिलों में आयोजित करवाई जाएंगी तथा परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
श्रीमाधोपुर. ग्राम सहकारी समिति कोटड़ी (सिमारला) के गोदाम में 1.40 लाख रुपए की चोरी के मामले में सहकारी समिति के सदस्य ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में इस्तगासा दायर किया है। समिति के सदस्य बाबूलाल जाट निवासी होल्याकाबास तन कोटड़ी-सिमारला ने अदालत में दायर किए इस्तगासे में सहकारी समिति के गोदाम से शेयर होल्डर व गेहूं, खाद, तेल आदि के वितरण की राशि व एक लाख चालीस हजार रुपए चोरी...
भास्कर न्यूज . श्रीमाधोपुर.
कस्बे के स्टेशन मार्ग पर स्थित अंबिका मोबाइल सेंटर से बीती रात चोर सेंध लगाकर दुकान में रखे हजारों के मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। दुकानदार योगेश चौधरी के अनुसार स्टेशन जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित तीन मंजिला भवन में उसकी मोबाइल की दुकान है। रोजाना की तरह वह सुबह दुकान खोलने आया और ताला खोलकर जैसे ही दुकान के अंदर दाखिल हुआ तो अंदर सामान बिखरा मिला...
चारागाह व सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण का मामला, तीन माह की सुनाई थी जेल
श्रीमाधोपुरत्न तहसीलदार एवं कार्यपालक दंडनायक रवि विजय ने लिसाडिय़ा सरपंच मालीदेवी यादव सहित एक दर्जन से भी अधिक अतिक्रमियों के खिलाफ सरकारी भूमि, चारागाह, गैरमुमकिन नदी, सिवाय चक आदि भूमियों पर अतिक्रमण के मामले में तीन माह के सिविल कारावास की सजा सुनाने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं।...
श्रीमाधोपुर त्नपंचायत समिति विकास अधिकारी दीनबंधु सुरोलिया ने गुरुवार को क्षेत्र की स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई। निरीक्षण के दौरान दो अध्यापक भी बिना सूचना के ही अनुपस्थित मिले। जिस पर बीडीओ ने अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। विकास अधिकारी सुरोलिया ने क्षेत्र के गढ़टकनेत स्थित राउप्रावि में आकस्मिक निरीक्षण किया जहां...