रोहिड़ात्न पुलिस ने वासा कस्बे में एक आदिवासी व्यक्ति के साथ झगड़ा करने पर पानियाफली वालोरिया निवासी दो व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना अधिकारी नरपाल सिंह ने बताया कि वासा कस्बे में पानियाफली वालोरिया निवासी नवाराम के साथ झगड़ा करने पर पानियाफली वालोरिया निवासी बूटाराम पुत्र सोमाराम गमेती व भुराराम पुत्र रेशमा गमेती को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
भास्कर न्यूज त्न सिरोही
दैनिक भास्कर के बेटी बचाओ अभियान का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों में जबरदस्त जोश है। शिक्षण संस्थाओं में रैली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शहरवासियों ने खुद अपने परिवार और मित्रजनों को इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। शिक्षण संस्थाएं अपने बैनर तले विभिन्न स्लोगन और तख्तियां लिए कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में...
सिरोही त्न गुजरात के राजकोट से 5 फरवरी को साढ़े सात किलो सोना लूट के आरोपी को गुजरात पुलिस ने गुरुवार रात 9 बजे सिरोही से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने करीब सवा किलो सोना भी बरामद कर लिया है। एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुजरात पुलिस गुरुवार देर शाम सिरोही पहुंची। न्यू बस स्टैंड रोड स्थित एक दुकान के पास पुलिस को देखते ही आरोपी वाडेली सिरोही...
भास्कर न्यूज त्न रोहिड़ा
पुलिस ने भारजा कस्बे के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए जाने पर खारा वाटेरा निवासी एक आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी नरपाल सिंह ने बताया कि भारजा कस्बे के समीप संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया जाने पर खारा वाटेरा निवासी रायचंद पुत्र भुताजी गमेती को गिरफ्तार किया है।
सिरोहीत्न 'बहुउद्देशीय शिविर-2012Ó के तहत तहसील एवं भू अभिलेख निरीक्षक वृत मुख्यालयों पर फरवरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त कलेक्टर राजेन्द्र मीना ने बताया कि भू-अभिलेख निरीक्षक वृत मुख्यालय पर 10 फरवरी को तहसील सिरोही में, शिवगंज में पोसालिया, रेवदर में मंडार, पिंडवाड़ा में भावरी एवं तहसील आबूरोड में किवरली में तथा 25 फरवरी को तहसील मुख्यालय सिरोही, शिवगंज,...
सिरोही भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक गुरुवार को स्थानीय डाक बंगले में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। भाजपा नगर महामंत्री शंकर सिंह परिहार ने बताया कि बैठक में 12 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबाजी में आयोजित सद्भावना उपवास के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी स्तर पर चर्चा की जाएगी। महामंत्री परिहार ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का...
सिरोहीत्न विश्वविद्यालय प्रायोगिक परीक्षा गुरुवार से प्रारंभ होगी। विस्तृत समय-सारणी कॉलेज के सूचना पट्ट पर लगा दी है। सभी विद्यार्थी समय-सारणीनुसार उपस्थिति दें। छात्र अपने साथ परिचय-पत्र लेकर आएं।
भास्कर न्यूज त्न सिरोही
राष्ट्रीय राजमार्ग 14 फोरलेनिंग के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे के चैक जारी कर दिए गए हैं।प्रशासन ने 15 दिन की अवधि में चैक उठाने के निर्देश दिए हैं।तहसील सिरोही व शिवगंज के खातेदारों की भूमि जो राष्ट्रीय राजमार्ग 14 के तहसील सिरोही व शिवगंज फोरलेनिंग के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। यह भूमि मय संरचनाओं सहित समस्त प्रकार के ऋण प्रभारों से मुक्त होकर...
भास्कर न्यूज त्न सिरोही
अजीम प्रेमजी इंस्टीट्यूट फॉर लर्निंग एंड डेवलपमेंट सिरोही के गणित समूह के तत्वावधान में सुंधा माता की विश्वकर्मा सुथार समाज धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला आओ बीजगणित करें बुधवार को संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट हेड फाल्गुनी सारंगी ने बताया कि बुधवार को संभागियों ने कार्यशाला में सीखे अनुभवों को साझा किया। बीजगणित शिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर...
भास्कर न्यूज त्न सिरोही
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत ने निदेशक सर्व शिक्षा अभियान जयपुर को ज्ञापन देकर राज्य
के स्कूलों में कंप्यूटर कक्षों को सुचारू बनाने के पश्चात प्रशिक्षणों की व्यवस्था अमल में लाने की मांग
की है। प्रदेशाध्यक्ष गहलोत ने बताया कि राज्य के उच्च
प्राथमिक स्कूलों के कंप्यूटर कक्षों में अधिकतर कंप्यूटर धूल चाट रहे हैं।...