May 26, 08:16
![]()
माउंट आबू-!- तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ३१ मई को दैनिक भास्कर, ग्लोबल हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मुंह व गला, कैंसर निदान एवं दांत, कान, नाक के रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में नशामुक्ति की लत से मुक्त होने के लिए निशुल्क दवा दी जाएगी।