उदयपुर.शहर के समीप बेदला इलाके में 8 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। बच्चा अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था तभी पतंग घर के पीछे बने बाड़े में चली गई। बच्चा यह पतंग उठाने गया था कि वहां पर गांव के ही एक युवक ने उसे धर दबोचा और उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। कुछ देर तक बच्चा वहीं पड़ा कराहता रहा, स्थिति संभलने पर घर जाकर उसने परिजनों को पूरा मामला बताया। आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में बाल यौन दुराचार का मामला उठाने पर अब लोग खुल कर अपने बच्चों को इस बारे में जानकारी दे रहे हैं और उन्हें सजग रहने को कह रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद बच्चों के...
उदयपुर. प्रतापनगर क्षेत्र में वृद्धा गंगाबाई की हत्या के मामले में पांच माह बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जाने को लेकर...
खेरवाड़ा (उदयपुर).खेरवाड़ा के राणी-छाणी स्टेट हाईवे पर सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से जीप में सवार नौ जनों की मौत हो गई। मरने वालों में छह लोग दो परिवार के थे। हादसे में दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जीप खेरवाड़ा से सवारियां भरकर गुजरात के विजयनगर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार हादसा खेरवाड़ा कस्बे से 12 किलोमीटर दूर नयागांव के पास मोडीवासा मोड़ पर हुआ। ढलान में गलत साइड से आ रहे...
उदयपुर.मुंबई के घाटकोपर इलाके में बिल्डर जयंत की पत्नी चेतना अजमेरा की हत्या कर करीब डेढ़ करोड़ की लूट के मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों के फोटो जारी किए हैं। आरोपियों के फोटो उदयपुर व चित्तौड़ जिले के थानों में चस्पा करवाने को भेजे हैं। वांटेड आरोपियों की तलाश के लिए कपासन और नाथद्वारा रोड पर चीरवा स्थित गांव में भी दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने हत्या और...
बिछीवाड़ा (डूंगरपुर).वीरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्कूल परिसर से 85 पेटी अंग्रेजी शराब तथा आंगनबाड़ी केंद्र से बीयर की 5 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम स्कूल परिसर में शराब माफिया ईश्वर स्कार्पियो जीप से शराब उतार रहा था।
वहां छापा मारा गया तो वह फरार हो गया। मौके पर मिली 85 पेटी अंग्रेजी शराब व जीप बरामद कर ली गई। इसी गांव में लक्ष्मण की पत्नी द्वारा...
राजसमंद.जमीन विवाद को लेकर शनिवार रात एक गर्भवती महिला पर हमले कर दिया गया। हमले के दौरान चार महीने के भ्रूण का गर्भपात हो गया। महिला भ्रूण को लेकर न्याय की फरियाद में चौदह घंटे तक शहर के थानों के चक्कर लगाती रही। बाद में मीडियाकर्मियों के दखल पर एसडीएम ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। तब जाकर पुलिस ने महिला की सुध ली और उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई।
शहर से सटे धोइंदा...
सवाई माधोपुर/पीपलवाड़ा.लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर रवांजना चौड़ बस स्टैंड पर खड़ी यात्रियों से भरी एक निजी बस में मंगलवार देर शाम अचानक धमाका हो गया। धमाके के कारण 27 यात्री घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायल पांच लोगों को सवाई माधोपुर अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया।
एसपी परम ज्योति के अनुसार धमाका बस में रखे पटाखों में आग लगने के कारण हुआ। एसपी के अनुसार मंगलवार शाम एक निजी बस सवाई...
उदयपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भाजपा की पार्षद मंजू साहू को शनिवार दोपहर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वार्ड 44 की पार्षद ने रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपए पड़ोसी के जरिये लिए। एसीबी के मुताबिक इस मामले में पार्षद ने एक व्यक्ति के घर का निर्माण रुकवा दिया था।
पार्षद ने 20 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन बाद में यह सौदा 15 हजार रुपए में तय हो गया था। इधर, एसीबी की इस...