गोगुंदा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर गुरुवार को राजतिलक स्थली गोगुंदा में महाराणा प्रताप राजतिलक सेवा समिति की ओर से हुए समारोह में महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
डाक बंगले से सुबह जुलूस निकाला गया। जुलूस में सबसे आगे एक खुली जीप मे शिवलिंग की प्रतिकृति, दूसरी खुली जीप में महाराणा प्रताप की आदमकद तस्वीर, तीसरी खुली जीप मे महाराज कुमार लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ सवार थे। जुलूस गोगुंदा के मुख्य बाजार से होता हुआ राजतिलक स्थली पहुंचा।
ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस की समाप्ति पर राजतिलक स्थली पर...