भास्कर टीम
भबराना त्न मंगलवार को महज आधा घंटे की अंधड़ से क्षेत्र की पंद्रह पंचायतों के डेढ़ सौ से ज्यादा गांवों में 30 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। यहां बुधवार शाम सात सप्लाई बहाल हो पाई। इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। बिजली बंद रहने से बुधवार को नलों में पानी भी नहीं आया, इस कारण ग्रामीणों को हैंडपंप तथा कुओं से पानी लाना पड़ा।
गत दिवस की अंधड़ से कई गांवों में बिजली के खंभे गिर गए थे तथा लाइनों पर पेड़ गिरने से भी भारी नुकसान हुआ। सलूंबर उपखंड के झल्लारा, भबराना, शेषपुर, कराकला तथा डगार जीएसएस से जुड़ी पंद्रह पंचायतों के डेढ़ सौ से ज्यादा गांवों...