भास्कर न्यूज . झाड़ोल (फ)
युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी रमजान खान पुत्र अकबर निवासी कोल्यारी को गिरफ्तार करके गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने युवती के गर्भवती होने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार पानखा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रमजान के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिस पर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच के दौरान युवती के मेडिकल करवाया गया जिसमे उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
यह था मामला
पानखा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 27 जनवरी को...
झाड़ोल (फ.) त्न फलासिया उप तहसील मुख्यालय पर जन सुनवाई में ग्रामीणों ने 132 केवी जीएसएस बनाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान में गांव में कभी कम तो कभी ज्यादा वोल्टेज सप्लाई मिल रही है, इस कारण बिजली के उपकरण जल जाते हैं और इससे परेशानी भी हो रही है। बताया गया कि डैया, अंबासा तथा गरणवास पंचायतें जिला मुख्यालय से सवा सौ से डेढ़ सौ किमी दूर है, इन गांवों में कभी केशरियाजी तथा...
फलासिया त्न आदिवासी क्षेत्र फलासिया के एक मध्यम वर्गीय परिवार के सदस्य पुष्पकांत का वायु सेना में चयन हुआ है। उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से अपना स्थान वायु सेना में पक्का किया। राष्ट्रीय एयरमैन चयन आयोग द्वारा घोषित सूची में उन्होंने 163 वां स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में पुष्पकांत मेहता एम.बी. साइंस कॉलेज बी.एस.सी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वायुसेना में फलासिया क्षेत्र से इसे...
झाड़ोल (फ) त्न स्थानीय अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य सच्चिदानंदी का ससंघ विहार रविवार को हुआ।
इस दौरान आचार्य ने बताया कि बहता हुआ पानी निर्मल बना रहता है ठहरने पर उसमें मलिनता आ जाती है। इसी प्रकार संत निरंतर चलते रहते हैं ताकि उनके स्वभाव में निर्मलता बनी रहे। इस मौके काफी संख्या में जमा श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ, भजन गाकर आचार्य को विदाई दी। समाज...
भास्कर टीम
झाड़ोल (फ)त्न उपखंड मुख्यालय की पंचायत में जन सुनवाई के दौरान शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क सहित सरकारी जमीन व सड़कों पर अतिक्रमण के मुद्दे अधिकारियों के सामने उठाए। जन सुनवाई शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी ने समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
पूर्व सरपंच व भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष निरंजन...
भास्कर न्यूज त्न झाड़ोल (फ)
कंथारिया पंचायत की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करीब बीस साल से दो सरकारी महकमों की आंख में धूल झोंक रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की इस कारगुजारी से दोनों विभाग के अधिकारी अभी तक बेखबर हैं। हालांकि, समेकित महिला एवं बाल विकास अधिकारी (सीडीपीओ) ने कहा है कि जांच में यह सही पाए जाने पर उक्त कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीडीपीओ के अनुसार, कंथारिया...
झाड़ोल (फ) त्न राजकीय माध्यमिक विद्यालय बदराणा को उदयपुर मंडल का श्रेष्ठ स्कूल चुना गया है। जिसके अंतर्गत तीन फरवरी को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा स्कूल के संस्था प्रधान मोरध्वज व्यास को पुरस्कार स्वरूप 40 हजार रुपए की राशि प्रदान करेंगे। व्यास ने बताया कि शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी स्कूलों का मूल्यांकन किया जाता है जिसका...
भास्कर न्यूज त्न झाड़ोल (फ)
एक तरफ फीडर रिनोवेशन के लिए आई प्लॉस्टिक कोटेड केबल विभागीय लापरवाही के चलते ठेकेदार कालाबाजारी में बेच रहे हैं। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि विधुत सब स्टेशन झाड़ोल के कंथारिया फीडर के कई गांवों में 6 महीने पहले खंभे तो खड़े कर दिए गए पर उन पर अभी तक लाइन नहीं डाली गई।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने खंभे गाडऩे में भी लापरवाही की है। खड्डे कम...
भास्कर न्यूजत्न झाड़ोल (फ)
तहसील क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय लूणावतों का खेड़ा में अध्यापकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दो वर्ष पहले स्कूल को क्रमोन्नत किया गया था। तब से लेकर आज तक विषय अध्यापकों के पद रिक्त हैं। स्कूल में 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए मात्र चार अध्यापक हैं। इस कारण पढ़ाई...
भास्कर न्यूज .झाड़ोल (फ)
चोरी के तार की सौदेबाजी कराने के आरोपी विधूत वितरण निगम में कार्यरत लाइन मेन के बेटे को गिरफ्तार कर रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा हैं। थानाधिकारी गुलाब सिंह राठौड़ ने बताया कि सौदेबाजी कराने के मामले में गिरफ्तार भंवर लाल से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इस तरह के और भी मामले उजागर होने की...