Spotlight
Ganesh Utsav Ganesh Utsav माई फ्रेंड गणॆश
के बाद अब तैयार हो जाइए भगवान गणॆश पर एक और फिल्म देखने के लिए। बाल गणॆश नामक यह फिल्म शेमारू इंटरटेनमेंट के बैनर तहत जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह एनीमेटेड है। इसमें माय फ्रेंड गणॆश की तरह कुछ लाइव और एनीमेशन सीक्वेन्सेज का गठजोड़ नहीं है।
शेमारू इंटरटेनमेंट एवं अस्त्तिव मीडिया विजन के बैनर के तहत बाल गणोशा फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर स्मिता मारू एवं पंकज शर्मा है । फिल्म का निर्देशन भी खुद पकंज शर्मा ने किया है । बाल गणॆश उस हाथीनुमा भगवान के बारे में बनी मूवी है जिसको हमलोग सभी चाहते और पूजते हैं। यह कहानी उस भगवान की है जो बचपन में भी सभी भगवानों से अकेले ही पंगा ले लिया करते थे।
बाल गणॆश मूवी में गणॆश की लीलाओं का जिक्र है, जो वे बचपन से ही दिखाया करते थे। मसालेदार संगीत, स्वादिष्ट मोदक और शरारती चूहे से सजी यह थ्रीडी एनीमेशन फिल्म सभी वर्गो का भरपूर मनोरंजन करने इस साल आ रही है। पहले हनुमान फिर कृष्ण और अब गणॆशजी पर बनने वाली फिल्मों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा, ऐसा लगता है।