Spotlight
Ganesh Utsav Ganesh Utsav सर्वाधिक लोकप्रिय देवताओं में एक भगवान गणॆश या गणपति को बुद्धि का प्रतीक और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि उनका हाथीनुमा सिर बुद्धि का प्रतीक है। नटखट आंखें और लंबे कानों से कुछ भी छूटता नहीं। अनहोनी को उनकी नाक सूंघकर पहले ही भांप लेती है।
उनका लंबा उदर हर बुराई को पचाने की क्षमता रखता है। उनका वाहन चूहा हमें यह बताता है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो जीवन में छोटी से छोटी चीजों को भी बराबर महत्व देता है।
गणपति को सिखाने वाला देवता माना जाता है। उन्हें विघ्नहर्ता कहकर पुकारा जाता है। हम प्रवेश द्वारों और मार्गों पर अक्सर उनकी तस्वीर या प्रतीकचिह्न देख सकते हैं। मान्यता रही है कि सामान्यत: उगते सूर्य की तरफ जिस भी घर के सामने उनकी तस्वीर लगी होती है, वहां वास्तुदोष नहीं होता।
कोई भी धार्मिक सभा, शादी बिना गणॆश आराधना के पूरी नहीं होती। किसी भी कंपनी, दुकान, घर के उद्घाटन के समय भगवान गणॆश के मंत्रों का ही उच्चरण होता है। शादी के कार्डो पर निश्चित रूप से उनकी तस्वीर प्रिंटेड मिल जाती है।