Spotlight
Ganesh Utsav Ganesh Utsav गणॆश चतुर्थी के दिन जो पकवान बनते हैं, उन्हें न केवल स्वाद के उद्देश्य से बनाए जाता है वरन प्रसाद के बतौर भी प्रयोग में लाते हैं। उत्सव में जितनी चकाचौंध बाहर रहती है (जैसे बिजली के उपकरणों से सजाना, भक्ति संगीत) उससे कम उत्साह घर के अंदर नहीं रहता। इस दिन तरह तरह के लजीज मिष्टान्न बनते हैं। आइए हम आपको ले चलते हैं थोड़ी देर के लिए किचन में।
बेसन के लड्डू
आवश्यक सामग्री
२ कप बेसन
डेढ़ कप पिसी हुई चीनी
१ कप घी
१ चम्मच पतला कटा हुआ प्रत्येक बादाम, पिश्ता और काजू
विधि
>> कम आंच पर एक कढ़ाही में बेसन और घी को चलाएं।
>> नीचे लगने न पाए इसलिए उसे लगातार चलाते रहें।
>> हल्की सोंधी खुशबू आए तो समझें यह तैयार है।
>> अब इसे आंच से उतार दें और ठंडा होने दें।
>> बेसन ठंडा होने पर इसमें चीनी और बादाम मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें।
>> अब जिस आकार का लड्डू चाहते हैं, बना लें।
*.................*....................*.................*
काजू की बर्फी / कतली
आवश्यक सामग्री
२५0 ग्राम काजू
१00 ग्राम पिसी चीनी
२५ मिली ली. पानी
विधि
>> काजू और चीनी को अलग अलग पीसकर रख लें।
>> केवल एक बार उबालकर चीनी और पानी का सीरप बना लें।
>> कम आंच पर इसमें काजू मिलाएं।
>> अच्छे तरह मिला लें।
>> एक समतल सतह पर इसे आंच से उतारें और रॉलिंग पिन की सहायता से पतला बना लें।
>> अब इसे वर्गाकार डायमंड के आकार में काट लें।
*.................*....................*.................*
करंजी
आवश्यक सामग्री
१ कप गेहूं का आटा
३ चम्मच घी
१ चुटकी नमक
आधा लीटर तेल, फ्राई करने के लिए
१ कप चूरा हुआ नारियल
सवा तीन कप चीनी
डेढ़ कप दूध
कुछ बादाम
कुछ किशमिश के दाने
१/२ चम्मच इलायची पाउडर
१ चम्मच पोस्ता दाना
विधि
>> एक कटोरे में नमक, आटा और घी को अच्छे से मिला लें। इसमें आहिस्ते से पानी डालकर गाढ़ा बना लें।
>> इसे गीले कपड़े से भिगोकर अलग से रख दें।
भरने के लिए
>> ताजे सूखे नारियल को चीनी, दूध, कटे हुए बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर और पोस्ता दाना (ऐच्छिक) के साथ तब तक पकाएं जब तक कि दूध सूखकर गायब न हो जाए।
>> गाढ़े बने पदार्थ को २0 से २५ भागों में बांटकर उसे चौड़े गोल पैनकेक्स पर रगड़ें।
>> भरने के लिए बने पदार्थ का १ चम्मच लेकर केंद्र पर रखें और पैनकेक को आधा मोड़ लें।
>> ज्यादा गाढ़े पदार्थ को हटाने के लिए और अर्धचंद्राकार डिजायन बनाने के लिए किसी कटर का प्रयोग करें।
>> थोड़ा सा दूध का प्रयोगकर आप किनारों को सील कर सकते हैं। इसके लिए इसे कसकर नीचे की ओर दबाना पड़ेगा।
>> करंजी अच्छी तरह भर जाने के बाद इन्हे दो से तीन मिनट तक गर्म तेल में फ्राई करना होगा। जब ये सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं, तो इन्हे पेपर टॉवेल पर रखकर ठंढा हो जाने दें।
*.................*....................*.................*
मोदक
आवश्यक सामग्री
३ कप चावल का आटा
६ कप पानी
३ चम्मच तेल
४ कप घिसा हुआ नारियल
२ कप चीनी
१/२ कप ड्राई फ्रूट्स
१/२ कप दूध
विधि
आटा गूंथने के लिए
>> पानी और तेल को उबालकर आंच से अलग रख लें।
>> इसमें चावल का आटा मिला दें, ढककर ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
>> बाद में इसे अच्छे से गूंथकर अलग रख दें।
भरने के लिए
>> दूध को छोड़कर सारी आवश्यक सामग्री को मिला लें।
>> इस मिश्रण को मध्यम आंच पर रखकर पकाएं। हर समय इसे चलाते रहंे।
>> अब इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं और जब यह सूख जाए तो आंच बंद कर दें।
>> गीले चावल का गोला बना लें।
>> केंद्र में एक छोटा छेद कर दें और भरने वाले मिश्रण को बीच में डालें।
>> अब खुले हुए किनारों को एक साथ बंद कर दें और इसे एक पूर्ण अदरक का आकार दें।
>> इन मोदकों को १क् मिनट तक भाप में पकाएं। उतारकर ठंडे और एयरटाइट कंटेनर में डाल दें।
*.................*....................*.................*
मूंग दाल का हलवा
आवश्यक सामग्री
डेढ़ कप मूंग दाल, भिगोया हुआ
एक चौथाई कप मावा, अच्छे से सिलवट किया हुआ
१ कप चीनी
डेढ़ लीटर दूध
१/२ चम्मच केसर थोड़े से दूध में मिलाया हुआ
५ इलायची का पाउडर बना हुआ
६ चम्मच घी
विधि
>> मूंग दाल को पीस लें।
>> एक गहरे आधार वाली देगची में घी को गर्म करंे और दाल को तब तक फ्राई करंे जब तक कि यह गोल्डन कलर न ले ले।
>> दूध मिलाकर तब तक पकाएं, जब तक कि दूध गायब न हो जाए।
>> मावा मिलाकर कम आंच पर पकाएं। दाल एवं मावा जब तक अच्छी तरह मिल न जाए तब तक इसे चलाते रहंे।
>> फिर इसे आग पर से हटाकर अलग कर लें।
>> चीनी का सीरप बनाकर उसमें केसर और इलायची पाउडर मिला दें।
>> सीरप में फ्रायड दाल मिला दें और जल्दी से इसे मिला दें।
>> अब अगर आप चाहें, तो इसमें कटे हुए बादाम के पतले टुकड़े डालकर सजा सकते हैं।
*.................*....................*.................*
मोतीचूर के लड्डू 
आवश्यक सामग्री
ढाई कप चने का आटा, जरूरी नहीं कि सुपरफाइन वेरायटी हो
५00 मिलीलीटर दूध
१/२ चम्मच इलाइची पाउडर
३ कप घी
१ कम गहरा लचकदार चम्मच
सीरप बनाने के लिए
ढाई कप चीनी
साढ़े तीन कप जल
२ चम्मच दूध
३ कप घी
विधि सीरप बनाने की
चीनी और जल को एक बरतन में रखकर उबाल लें।
जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो इसमें दूध मिला लें।
५ मिनट तक उबालें जब तक कि ऊपर झाग न आ जाए।
कलर मिलाकर तब तक उबालें जब तक कि यह चिपचिपा न हो जाए पर किसी तरह के भी धागे का निर्माण नहीं होना चाहिए।
इलाइची पाउडर मिलाकर इसे मिला लें। अब इसे अलग कर लें।
बूंदी के लिए
आटे और दूध को मिलाकर चिकनी लेई बना लें। दूध को छोड़कर जितनी भी आवश्यक सामग्री हैं, सभी को मिला लें।
एक बड़े फ्राइंग पैन में घी गर्म कर लें।
टॉप पर इसे तिरछा करके एक हाथ से पकड़ें।
दूसरे हाथ से सारे छिद्रों पर कुछ लेई गिराएं।
लेई को तब तक दबाएं जब तक यह गर्म घी में पूरी तरह नहीं गिर जाती।
दूसरे स्टेनर से हिलाते रहंे और तब हटाएं जब यह हल्का सुनहरा हो जाए।
इसे किनारे रख लें। बची हुई लेई के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाएं।
सीरप में बूंदी को डुबोएं।
सीरप ज्यादा हो, तो उसे बहाकर निकाल दें।
एक बड़े प्लेट में इसे फैला दें। इस पर कुछ चम्मच गर्म पानी छिड़क दें।
इसे ढककर ५ मिनट तक रखें।
अब इसे भीगे हाथों से लड्डू का आकार दें।
कंटेनर में रखने से पहले इसे अच्छी तरह से ठंडा करें और सूख जाने दें।
विशेष
इस पूरी प्रक्रिया में १ घंटे का वक्त लगता है और आपके पास करीब २५ पीस मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू रहते हैं।