HomeSpotlightGanesh Utsav Ganesh Utsav

विदेशी धुनों पर शुद्ध भारतीय बाल गणेश

bal ganesha  a film by shemaroo entertainment in assocition with astute media visionफिल्म : बाल गणॆश‌
संगीतकार : समीर टंडन
गीतकार : शब्बीर अहमद ,विभा सिंह, राजेंद्र मेहर
गायक: शंकर महादेवन, आशा भोंसले, ऊषा मंगेशकर ,हरिहरन , कैलाश खेर , हेमा देसाई , सिंद्धात, लावण्या (आरजे बिग एफएम )(सारेगामा 2007 के प्रतियोगी अमानत, अनीक, निरूपमा , जुनैद , मौली, और सुमेधा । )( जी लिटिल चैंप के प्रतियोगी संचिता, समीर और पावनी)......

पूरी तरह से एनिमेटेड फिल्म बाल गणॆश‌ का संगीत नए और पुराने गायकों का मिला जुला संगम बन पड़ा है । संगीतकार समीर टंडन इस फिल्म के माध्यम से एकदम ताजगी का एहसास दिलाते हुए कर्णप्रिय धुनों की रचना की है जो बच्चों के साथ साथ बड़ों का भी ध्यान खिंचने में सफल होगी ।

पेज 3 और ट्रैफिक सिग्नल जैसी ऑफबीट फिल्म करने के बाद बच्चों की एनिमेटड फिल्म में संगीत देना समीर टंडन के लिए एक चुनौती से कम नही था और इस फिल्म के गीतों के शब्दों में जो शुद्धता है उसके हिसाब से संगीत की रचना का काम बेहद मुश्किल भरा हो सकता था लेकिन इन शब्दों के साथ पाश्चात्य धुनों का जिस प्रकार से प्रयोग किया गया है वह बेहद मधुर बन पड़ा है और इस फिल्म के संगीत की यह एक बड़ी विशेषता है ।

फिल्म में कुल 7 गाने हैं और मंगेशकर बहनों ने लंबे समय बाद किसी फिल्म में एक साथ गीत गाया है । इसके साथ ही सारेगामा 2007 के प्रतियोगी और जी लिटिल चैम्प के प्रतिभागी पहली बार किसी फिल्म के लिए गा रहे है । इसके साथ ही प्रसिद्ध गीतकार सुदेश भोसले के सुपुत्र सिंद्धात भोसले भी बाल गणॆश‌ फिल्म के साथ ब्रेक पा गए है ।

हाथी का बल है , अक्ल है, शक्ल है: हाथी का बल है , अक्ल है, शक्ल है गीत को जी लिटिल चैंप के संचिता , समीर, और पावनी ने लाजबाव मस्ती भरे अंदाज में गाकर गीत को कर्णप्रिय तो बनाया ही है साथ ही बॉलीवुड में नई हवा की महक का एहसास भी करा दिया है । शुद्ध हिन्दी शब्द के बीच में अग्रेजी के एक दो शब्दों ने गीत की आभा को बढ़ा दिया है । गीतकार विभा सिंह ने गीत में शब्दों की शुद्धता की मिठास घोली है ।

गणा गणा दी: गणा गणा दी गीत का प्रयोग दो बार किया गया है । सबसे पहले शंकर महादेवन और सारगामा के प्रतियोगी अमानत, अनीक निरूपमा ने गाया है जो अच्छा बन पड़ा है। इसी गीत को आशा भोसले ने भी सारेगामा के प्रतियोगी जुनैद मौली और सुमेधा के साथ मिलकर चुलबुले अंदाज में गाया है जो बच्चों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेगा ।

आओ सुनाता हूं सबको: आज एक कहानी गीत मद्धम गति वाला गीत है और इसे हरिहरन लावन्या आरजे बिग एम, सिद्धांत और केतकी ने गाया है।

शंकर जी का डमरू बाजे , पार्वती का नंदन नाचे: गीत में कैलाश खेर ने अपने चिर परिचित अंदाज में गाकर गाने में नई जान डाल दी है ।

कर अद्भभुत संकल्प मां गौरी जुट गई जतन में: यह गीत भगवान गणॆश‌ की उत्पत्ति से जुड़ा गीत है जिसे हेमा देसाई ने मधुर संगीत की धुन पर बड़े प्यार से धीमें स्वर में बात करने के अंदाज में गाया है। गीत कुछ स्लो है।

नन्हा मुन्ना बाल गणॆश: पूरी एलबम का सबसे मीठा और प्यार भरा गीत है नन्हा मुन्ना बाल गणॆश‌। इस गीत के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और एक लंबे समय के बाद आशा भोसले और उषा मंगेशकर ने एक साथ कोई गीत गाया है । संगीतकार समीर टंडन ने इस गीत में खासी मेहनत की है।