bhaskar Web English
HomeSpotlightRam Setu Ram Setu
रामायण कहती है कि भगवान राम ने सीता को छुड़ाने के लिए लंका के रास्ते समुद्र में एक पुल बनवाया था। इसी रामसेतु से पूरी सेना गुजरी और लंका पर विजय हासिल की। रामसेतु भारतीय संस्कृति के मन में गहर बसा है। लेकिन आर्कियोलॉजिस्ट आस्थाओं से संचालित नहीं होते। इसलिए उनके लिए न तो इस सेतु का कोई भौतिक अस्तित्व है और न प्रमाण। इधर, सरकार ने हजारों करोड़ रुपए का सेतुसमुद्रम प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया है। अब आस्थावानों के लिए एक चुनौती खड़ी हो गई है। तमाम सवालों पर सूचनाओं के साथ भास्कर डॉट कॉम पाठकों के समक्ष यह सवाल रख रहा है कि प्रोजेक्ट बड़ा है या आस्था।
रामसेतु मिथक है या..
वाल्मीकि रामायण कहती है कि जब श्री राम ने सीता को लंकापति रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए लंका द्वीप पर चढ़ाई की, तो उस वक्त उन्होंने सभी देवताओं का आह्वान किया और युद्ध में विजय के लिए आशीर्वाद मांगा था। इनमें समुद्र के देवता वरुण भी थे। वरुण से उन्होंने समुद्र पार जाने के लिए रास्ता मांगा था। पढ़ें...
सेतुसमुद्रम यानी स्वेज कैनाल ऑफ ईस्ट
सेतुसमुद्रम प्रोजेक्ट की कहानी करीब डेढ़ सौ साल पहले शुरू हुई थी। यह विवाद अभी हाल ही में शुरू हुआ जब केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर अपनी मंजूरी की मोहर लगा दी। पाक खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के बीच एक शिपिंग कैनाल बनाकर भारत और श्रीलंका को जोड़ने की योजना को सेतुसमुद्रम शिपिंग कैनाल प्रोजेक्ट कहा जाता है। पढ़ें...
Ariel view of Adam's Bridge
कम घंटे की महंगी यात्रा है यह
कई नैवल हाइड्रोग्राफर्स और विशेषज्ञों की राय है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए शायद ही कोई बड़ा वित्तीय लाभ कमाया जा सके। कन्याकुमारी या तूतीकोरिन से निकलने वाले जहाजों के लिए 10 से 30 घंटे के समय में बचत होगी। लेकिन मध्यपूर्व, अफ्रीका, मॉरीशस और यूरोप से आने वाले जहाजों के लिए औसतन इस कैनाल के जरिए सिर्फ 8 घंटे के समय में ही बचत हो पाएगी। पढ़ें...
रामसेतु की उम्र आखिर क्या है?
राम सेतु की उम्र को लेकर महाकाव्य रामायण के संदर्भ में कई दावे किए जाते रहे हैं। कई जगह इसकी उम्र 17 लाख साल बताई गई है, तो कुछ एक्सपट्र्स इसे करीब साढ़े तीन हजार साल पुराना बताते हैं। इस पर भी कोई एकमत नहीं है। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण सवाल उठता रहा है कि आखिर 30 किलोमीटर तक लंबा यह छोटे-छोटे द्वीपों का समूह बना कैसे? पढ़ें...

संबंधित खबरें
* चेन्नई में अब हिंदू मुन्नानी दफ्तर पर हमला
* मदुरै में बीजेपी नेता के घर हमला, पथराव
* वेदांती ने कहा, मैंने वो नहीं कहा था
* फतवे से भड़का द्रमुक, विहिप ने पल्ला झाड़ा
* करुणानिधि का सिर कलम करो, सोने से तोलेंगे
* रामसेतु का मुद्दा छाया रहेगा बीजेपी मीटिंग में
* रामसेतु मामला : सरकार को सीपीआईएम ने चेताया
* राम एक काल्पनिक पात्र हैं : करुणानिधि
* रामसेतु पर कांग्रेस में अंतर्विरोध जारी
* सरकार सेतुसमुद्रम प्रोजेक्ट रद्द करे या रास्ता बदले
* राम और भरत की वार्ता मैनेजमेंट कोर्स में
* रामसेतु मुद्दे पर अंबिका ने दिए जांच के आदेश
* रामसेतु : दो एएसआई अधिकारी निलंबित
* स्पेस चित्रों से सिद्ध नहीं होता, रामसेतु था
* रामसेतु: विवाद के वन से लौटे राम
* राम थे, रामसेतु नहीं: लालू
* रामसेतु के लिए थम गया प्रदेश
* केंद्र सरकार ने वापस लिए हलफनामे
* केंद्र सरकार कहती है- राम लंका गए ही नहीं

समुद्री पर्यावरण नष्ट हो जाएगा सेतुसमुद्रम से?
नेशनल एन्वायर्नमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी), नागपुर ने इस प्रोजेक्ट का पर्यावरण की दृष्टि से अध्ययन किया है। इसका कहना है कि इस प्रकार के किसी मैरीन प्रोजेक्ट का कोई इतिहास नहीं है। तमिलनाडु एन्वायर्नमेंट काउंसिल ने कहा है कि समुद्र में बड़े हिस्से में खुदाई से वहां के सूक्ष्मजीवीय जीवन पर काफी असर पड़ेगा।
शंकराचार्य ने जारी किया विरोध पत्र
 
Photo: Agencies
रामसेतु निर्माण का विरोध
जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर दक्षिण में कर्नाटक और दूसरे राज्यों तक रामसेतु निर्माण का विरोध चल रहा है। इस बात का प्रमाण इन तस्वीरों से मिलता है,जिनमें पुलिस और प्रशासन भी लोगों को अपनी आस्था के लिए लड़ने और जूझने से नहीं रोक पाया। प्रदर्थन जारी हैं और लगातार सरकार के सेतुसमुद्रम प्रोजेक्ट के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं।
यूट्यूब के लिंक्स के जरिए देखें
क्या है रामसेतु और उसका महत्व
ग्राफिक प्रेजेंटेशन
वीडियो क्लिप
फिल्म जय हनुमान का सीन
इन्फॉरमेशन वीडियो
सीरियल रामायण का रामसेतु प्रसंग प्रसंग-2 प्रसंग-3
शंकराचार्य कहते हैं
लोकसभा की कार्रवाई
एडम्स ब्रिज की प्लेन से ली गई तस्वीरें
सेव सेतु आंदोलन से जुड़ा प्रेजेंटेशन
सुनामी मॉडल का सिमुलेशन