HomeSpotlightWorld AIDS Day World AIDS Day

गांधीगीरी के सहारे एड्स से जंग

नई दिल्ली फिल्मी चरित्र मुन्नाभाई से प्रेरित सामाजिक कार्यकर्ताओं के समूह ने यहां एचआईवी/ एड्स के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत ‘गांधीवादी तरीके’ से लोगों को अवैध संबंधों से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

‘यूनिवर्सल पीस फाउंडेशन’ नामक इस समूह के कार्यकर्ता ‘गांधीगीरी’ के परचे बांट रहे हैं। इसमें वैवाहिक जीवन और व्यक्तिगत संबंधों में सच्चई बरतने जैसी बातों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश हैं। यह अभियान प्रख्यात कानूनविद एलएम सिंघवी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था, जिनका शनिवार को निधन हो गया था।

परचों में लोगों से यह कसम खाने का आग्रह भी है कि वे शादी से पहले और बाद में अवैध संबंधों से दूरी बनाए रखेंगे, साथ ही अपने जीवनसाथी के प्रति ताउम्र वफादार रहेंगे। हिंदू, ईसाई, इस्लाम, जैन और बहाई धर्र्मो के पवित्र ग्रंथों में निहित संदेशों को भी परचों में छापा गया है।

महात्मा गांधी के संदेशों की मदद से हम एचआईवी/ एड्स के खिलाफ अभियान में लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हमने गांधीजी के सिद्धांतों को इसलिए चुना क्योंकि ये वैश्विक स्तर पर लोगों को प्रभावित करते हैं।- डेविड मैक्लैकलैंड, अभियान से जुड़े ब्रिटिश नागरिक





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: