Spotlight
World AIDS Day World AIDS Day एचआईवी पॉजिटीव होने पर क्या करें ?
अगर आप एचआईवी टेस्ट कराते है और आप के रक्त में एचआईवी पॉजिटीव पाया जाता है तो आप क्या क्या कर सकते है ? निश्चित रूप से एचआईवी पॉजिटीव होने पर स्थिति आपके लिए पीड़ादायक और तनावपूर्ण होगी। लेकिन ऐसे बहुत से तरीके है जिनके द्वारा आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते है तथा बेहतर जीवन जी सकते हैं ।
स्वयं और दूसरों के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें
एचआईवी पॉजिटीव होने के बाद अपने स्वास्थ्य तथा दूसरों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि एचआईवी पॉजिटीव होने के कारण आप किसी को संक्रमित कर सकते हैं। सबसे पहले तो आप को यह तय करना है कि आप किसी अन्य व्यक्ति से सेक्स संबंध स्थापित नहीं करेंगे और दूसरों को भी एचआईवी से सकंमित होने से बचाएंगे ।
भावनात्मक समर्थनआप को इस समय भावनात्मक समर्थन की बहुत आवश्यकता होगी क्योंकि आप इस वक्त तनाव के दौर से गुजर रहें होंगे। ऐसे में भावनात्मक लगाव आपकी सेहत और मॉरल को बढ़ाने में सहायक होगा। आप सबसे पहले अपने नजदीकी लोगों को इस बात की जानकारी दे दें कि आप एचआईवी पॉजिटीव है और आप अपने प्रति और अन्य दूसरे लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं। आप को इस समय अपने परिवार के सदस्यों के बीच भावनात्मक लगाव खोजना होगा ।
भावनात्मक लगाव आपको यहां मिल सकता है
* दोस्तों से, परिवार से, प्रेमी से, जीवन साथी से
* दूसरे एचआईवी पॉजिटीव संक्रमित व्यक्ति से
* काउंसलिग से
* सपोर्ट ग्रुप से
मेडिकल केयरजब आप अपने लिए डॉक्टर का सहयोग लेना शुरू कर दें तो आपका मुख्य ध्यान आपके सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने प्रतिरक्षातंत्र की देखभाल के प्रति बेहद सर्तक होना चाहिए ।
* प्रतिरक्षा तंत्र की देखभाल के लिए लैब टेस्ट की मदद ले सकते है
* अगर आप सिफलिस, टीबी, हैपेटाइटस बी या फिर टोक्सोप्जाजमोसिस से भविष्य में पीड़ित होते है तो इसके इलाज पर तुरंत ध्यान दे ।* आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटीवाइरल ईलाज शुरू कर सकते हैं इसकी मदद से आपके शरीर में एचआईवी संक्रमण के बढ़ने की रफ्तार कम करने में सफलता मिलेगी।
स्वस्थ आदतों को महत्व दें अधिकांश डॉक्टर एचआईवी पॉजिटीव पीड़ित व्यक्तियों को अपनी रोज की आदतों में सुधार के लिए ध्यान देने के लिए कहते है जिसके द्वारा व्यक्ति अपने शरीर पर ध्यान देकर स्वस्थ रह सकता है :
* निंयत्रित भोजन करें* भरपूर नींद ले* रोजाना अभ्यास करें* एल्कोहल की मात्रा कम करें * धूम्रपान से बचें
स्वस्थ आदतों में सुरक्षित सेक्स भी एक महत्वपूर्ण है। इसपर भी विशेष घ्यान देने की जरूरत है। अगर आप एचआईवी पीड़ित है तो सेक्स संबधों से बचें तो बेहतर होगा और अगर फिर भी आप सेक्स सबंध कायम करना चाहते हैं तो साथी को अपने बारें में सब कुछ बता देना चाहिए । अपने पार्टनर के साथ सेक्स सबंध स्थापित करने से पूर्व कंडोम का उपयोग और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर अवश्य ध्यान दें ।