Spotlight
Merry Christmas Merry Christmas
कुछ रोचक तथ्य
पहला क्रिसमस-ट्री का लॉट वर्ष 1551 में न्यूयॉर्क में श्री मार्क कार द्वारा बेचा गया।
एक क्रिसमस-ट्री अपना पूर्ण आकार 7 से 10 वर्षो में ग्रहण करता था।
क्रिसमस-ट्री की खेती 10 लाख एकड़ क्षेत्रफल में की जाती है।
लगभग 2000 क्रिसमस-ट्री प्रति एकड़ में उगाए जाते हैं।
अमेरिका का राजकीय क्रिसमस-ट्री किग्ज केन्यान नेशनल पार्क केलिफोर्निया में स्थित है। इसे 1925 में राजकीय क्रिसमस-ट्री घोषित किया गया था और इसकी ऊंचाई 300 फीट है।
अमेरिका की ब्रश बनाने वाली एडीज कंपनी ने पहला ब्रश वाला क्रिसमस-ट्री बनाया था। चूंकि यह अत्यंत मजबूत था अत: इसे कुछ इसके बनाने के तरीके के विवाद के बाद स्वीकार कर लिया गया। क्रिसमस ट्री दुनियाभर में घरों में भी लगाया जाता है।
क्रिसमस पर यूक्रेन में 12 तरह के पकवान बनाए जाते हैं। जब यह पकवान बनाए जाते हैं तो बच्चों को किचन में प्रवेश की अनुमति नहीं होती है। रात होने पर ही इसे खाया जाता है। ये 12 प्रकार के व्यंजन यीशु के 12 चेलों को दर्शाते हैं। विशेष बात यह है कि यूक्रेन में क्रिसमस के डिनर के लिए जो टेबल सजाई जाती है उस पर दो टेबल क्लॉथ बिछाए जाते हैं, पहले वाला मृतक पूर्वजों की याद में और दूसरा जीवित परिजनों के लिए। यूक्रेन में आयरेडाक्स या ईस्टर्न राइट मसीही समाज क्रिसमस 7 जनवरी को मनाते हैं जबकि शेष मसीही 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। इसका कारण यह है कि एक समाज ग्रेगोरियन केलेंडर (25 दिसंबर) और दूसरा जूलियन केलेंडर (7 जनवरी) के अनुसार चलता है।
इसी तरह क्रिसमस के अवसर पर वहां परंपरागत क्रिसमस-ब्रेड भी बनाई जाती है जिसे कोलाक कहते हैं जो कि डाइनिंग टेबल के बीच में रखी जाती है। इसमें रोटियों को परस्पर गूंथकर गोल आकार में रखा जाता है और इस तरह रोटियों की तीन गोलीय सतह रखी जाती है फिर इनके बीच में एक मोमबत्ती रखी जाती है। यह जो गोल आकार में एक-के-ऊपर -एक तीन रोटियों को रखा जाता है यह त्रिएक परमेश्वर को दर्शाती है।
मिस्र का क्रिसमस व रीति-रिवाज
मिस्र के चर्चेस को काप्टिक आथरेडाक्स चर्च के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है। काप्टिक का अर्थ होता है कि यह मिस्र की भाषा और रीति-रिवाज में चलने वाला चर्च है। यहां पर क्रिसमस के पहले 43 दिन का उपवास किया जाता है। इसमें 40 दिन मूसा को मिलने वाला दस आज्ञाओं की स्मृति में और तीन दिन एल-मोकात्तम के माने जाते हैं। इसमें से क्रिसमस के ठीक तीस दिन पूर्व मिस्री कियार्क का माह शुरू हो जाता है। इस माह में विशेष खुशी के गीत गाए जाते हैं। शाकाहारी भोजन किया जाता है। क्रिसमस शब्द पुरातन मिस्री भाषा से आया है जिसमें क्रिस का अर्थ प्रभु यीशु से है और मस का अर्थ जन्म लेना है यानी प्रभु यीशु का जन्म। मिस्री वर्ष 12 माह का होता है जिसके नाम यहूदी माहों से मेल खाते हैं। क्रिसमस पर घरों को पेंट किया जाता है और सजाया जाता है। क्रिसमस-ट्री व चरनी की स्थापना की जाती है। इस दिन बच्चों को घर से निकलने से पहले एल एदिया दिया जाता है अर्थात हाथ खर्ची। इस दिन यहां के मसीही नील नदी के किनारे पिकनिक और मैदानों में वॉलीबाल खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं।
जानें यह भी
विश्व में दो द्वीप ऐसे हैं जिनके नाम क्रिसमस पर आधारित हैं। पहला प्रशांत महासागर स्थित क्रिसमस आइलैंड और दूसरा हिंद महासागर स्थित क्रिसमस आइलैंड, जिसका क्षेत्रफल 52 वर्गमील है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के भौगोलिक सर्वेक्षण टीम अनुसार क्रिसमस शब्द वाले शहरों और नगरों की संख्या 140 है।
जर्मनी में क्रिसमस पर केक चुराने का रिवाज है।
सबसे पहला क्रिसमस चौथी शताब्दी में मनाया गया था।
अमेरिका में 11 ऐसी जगह हैं जिनका नाम सांता क्लाज से शुरू होता है।
पूरे विश्व में ईस्टर पर 2.50 लाख टन और क्रिसमस पर दो लाख टन चाकलेट खाई जाती है।
सांता क्लाज के लाल कपड़े पहनाने की खोज कोकाकोला कंपनी के दिमाग की उपज है।
हॉलमार्क कंपनी का पहला क्रिसमस कार्ड वर्ष 1915 में चलन में आया था।
क्रिसमस कैरल्स
ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस गीतों में सबसे पहला और सर्वाधिक पुराना गीत का जन्म चौथी सदी में हुआ। इस गीत के बोल हैं- जीजस रिफुलसीह ओमनियम। इसका संगीत संत हिलेरी ऑफ पोयटियर्स ने तैयार किया था। 12वीं सदी के दौरान संत फ्रांसिस ऑफ असीसी ने क्रिसमस कैरल्स का औपचारिक परिचय इसे चर्च सर्विस में शामिल करके करवाया था। वे कला विधा के पितामह थे उन्होंने तत्कालीन संगीत साधकों को क्रिसमस के लिए संगीत धुनों की रचना करने के लिए प्रेरित किया। हलकी-फुलकी और गाने में आसान धुनें 14वीं शताब्दी में चलन में आई। फिर इसे इटली में सुना गया। सर्वाधिक पुरातन इंग्लिश कैरल जिसकी पांडुलिपि वर्ष 1410 में श्री रिटसन द्वारा लिखा गया था। वर्ष 1649 में पहला अमेरिकन क्रिसमस केरल जीजस इज बोर्न लिखा गया जिसके लेखक श्री जॉन डी ब्रेबुअर थे।
रोचक तथ्य
कैरल्स शब्द ग्रीक भाषा के क्रिसमस केरल संबंधी रोचक तथ्य कैरुलिन से लिया गया है जिसका अर्थ होता है परस्पर हाथ पकड़कर गोल-गोल घूमकर नाचना।
कैरल्स शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच भाषा के शब्द केरोलर से भी मानी जाती है जिसका अर्थ है घूमते हुए नाचना।
क्रिसमस कैरल्स का सर्वाधिक लेखन और विकास तथा उन्हें प्रसिद्धि 19वीं शताब्दी में मिली है। कैरल्स को नोएल भी कहा जाता है।
जब क्रिसमस कैरल्स का गायन शुरू हुआ तो उसने अपने साथ ब्रिटिश रिवाज वैसलिंग को भी अपना लिया। इसके अंतर्गत पड़ोसियों के लिए दीर्घ जीवन की शुभकामना व्यक्त की जाती है। इसमें क्रिसमस पर अपने पड़ोसियों के घर जाना और उनके साथ बैठकर क्रिसमस कैरल का आनंद लेना होता है।