Spotlight
Merry Christmas Merry Christmas
फादर ऑफ क्रिसमस या सांता क्लाज की परिकल्पना बच्चों के चहेते एवं वास्तविक संत आदरणीय निकोलस (270-310 ई) पर आधारित है। वे 17 वर्ष की उम्र में बन गए सर्वाधिक युवा बिशप थे। वे आज की तुर्की देश के समुद्र के मुहाने पर स्थित तत्कालीन शहर माइरा के बिशप बन गए थे। वे एक बड़े धनी घर से आए थे और सदैव जरूरतमंदों की पूर्ति करने में लगे रहते थे।
क्या है सांता की कहानी
सांता क्लाज दरअसल डच नाम सिंटर क्लाज का अमेरिकी उच्चरण है। आज के सांता क्लाज की चित्रित छवि एक लेखक और काटरूनिस्ट श्री थामस नास्ट की देन है। उन्होंने ही आज के चित्रों में दर्शाए जाने वाले सांता क्लाज का चित्र 1860 से 1880 के बीच विकसित किया था।
सांता की फरवाली लाल पोशाक, बड़ा सा चौड़ा चमड़े का बेल्ट उन्ही की देन है। उन्होंने ही यह स्थापित किया कि सांता का घर उत्तरी ध्रुव पर है और वहीं वह अपने वर्कशॉप में विभिन्न अनोखी व सुंदर वस्तुएं तैयार करता है।
वर्ष 1931 में हैडन सन्डब्लाम नामक व्यक्ति ने कोकाकोला के विज्ञापन में एक बौने की जगह एक गुदगुदे व्यक्ति वाला एवं हंसमुख, बड़ी-बड़ी दाढ़ी का व्यक्तित्व चित्रित किया। आज यही सांता क्लाज हमारे दिमाग पर अंकित हैं जो कि क्रिसमस की रात्रि पर चिमनी के रास्ते से घरों में प्रवेश कर बच्चों को उपहार बांटते हैं।
पूरे विश्व में इस समय 2700 भाषाएं और 7000 बोलियां हैं और हमारा सांता इन सब भाषा एवं बोलियों का विशेषज्ञ है। यही नहीं सांता एक गुप्त बौनों की भाषा भी बोलता है।
हर क्रिसमस पर बच्चे सांता का इंतजार करते हैं और सांता भी उन तक जाने की जुगाड़ में लग जाते हैं। इसलिए हर जगह सांताओं की खोज की शुरुआत होती है कि कौन बनेगा सांता? फिर ढूंढ़ा जाता है चार फीट से कम ऊंचाई के आदमी को, जो वजन में भी भारी हो और उसे सांता चुन लिया जाता है।
रेनडियर के कार्ट पर बैठकर आता है सांता
नडियर, झाड़ी जैसे सींग वाले एक विशेष प्रकार के तिख होते हैं, जो बर्फीले प्रदेश में पाए जाते हैं। ये बिन पहियों की एक गाड़ी खींचते हैं जो बर्फ में फिसलती चलती है। इसे स्लेज कहा जाता है।रेनडियर के खुर बर्फ में चलने-फिरने और दौड़ने में सहायक होते हैं। कई वर्षो पहले सांता ने एक विशेष चमत्कारी रेनडियर चूर्ण की खोज की थी जिसे रेनडियर्स पर छिड़कने से वे क्रिसमस लाइट की रफ्तार से आसमान में स्लेज लेकर उड़ जाते थे।
खैर, सांता की स्लेज में आठ रेनडियर जुते होते हैं, जिनका नेतृत्व रुडोल्फ नामक लाल नाक का 9वां रेनडियर करता है। इन आठ रेनडियर्स के नाम ब्लिजजेन, कामेट, क्यूपिड, डांसर, डेशर, डोंडर, प्रेसर एवं विक्जन हैं। इनमें से विक्जेन मादा रेनडियर है। इन आठ रेनडियर्स के नामों का उल्लेख सर्वप्रथम 1822 में क्लीमेंट क्लार्क मूर नामक कवि और धर्म विज्ञानी ने अपनी कविता ए विजिट फ्रॉमसेंट निकोलस में किया था। इसमें रुडोल्फ के नाम को बाद में 1939 में राबर्ट मे ने शामिल किया।
रुडोल्फ रेनडियर की नाक जन्म से लाल रंग की थी। वह अपने समाज में उपेक्षित था। जब सांता को एक गहन कोहरे भरे समय में बाहर जाना पड़ा तो उन्होंने रुडोल्फ की नाक का एक लेंप की तरह उपयोग किया और तब से वह सांता का सबसे प्यारा रेनडियर हो गया। रेंडियर विश्व में यूरोप के उत्तरी और आर्कटिक महासागर के क्षेत्रों में एशिया और उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल 34 जगह ऐसी है कि जिनके नाम रेनडियर हैं और इनमें से 27 अलास्का में स्थित हैं।
सांता क्लाज के विभिन्न नाम
क्रिस्ट काइंड- ऑस्ट्रिया
सांता क्लाज- कनाडा
जुलेमांडेन - डेनमार्क
पेरे नोएल- फ्रांस
संत बासिल -ग्रीस
बाबो नटाले- इटली
कस्र्टमेन -हॉलैंड
डेड मोरोज- रूस
नोएल बाबा- तुर्की
पपाई नोएल- ब्राजील
सांता कुरोसू- जापान
सेंट निकोलस- यूरोप
ब्लैक पीटर -मोरक्को
एल नीनो जीसस- स्पेन
जुल्टोमैन?टॉम्टेन- स्वीडन
शांगदेन लाओरेन- चीन
वेइजो पासकुएरो- चिली
सिंटर क्लास- डच
स्वीटी मिकोलज- पोलैंड
पापा नोएल- पेरू
जुलेनीसन-नॉर्वे