Spotlight
Merry Christmas Merry Christmas
क्या आप इस बार क्रिसमस पर सांताक्लाज बनने का प्लान बना रहे हैं? आप भी सांता बनकर बच्चों को गिफ्ट्स और चॉक्लेट्स बांटने वाले हैं? यूं तो पारंपरिक सांता बनने के लिए जेंटलमैन, स्वस्थ, सफेद दाढ़ी और बच्चों से प्यार करना काफी है। 21वीं सदी के सांता में केवल यही खूबियां होना काफी नहीं यदि अब आपको सांता बनना है तो उसके लिए पूरे करने होंगे कुछ क्वालिफिकेशन।
प्रोफेशनल सांताक्लाज बनने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ वर्क एंड पेंशन के एचआर फर्म ने सांता बनने के लिए खास क्वालिफिकेशन की मांग की है। उनका मानना है इन क्वालिफिकेशन को पूरा करने वाला व्यक्ति ही सांता की छवी के साथ न्याय कर सकता है। क्या क्या है जरूरी :
- आपराधिक रिकॉर्ड की जांच
- फेस्टिव ग्रीटिंग में प्रमाण पत्र
- ग्रोटो मैनेजमेंट (सांता क्लाज गिफ्ट) में सर्टिफिकेट
- सार्वजनिक दायित्व बीमा
- गिफ्ट पैक करने में कुशल
- असली सफेद दाढ़ी, स्वस्थ शरीर, पनीली आंखें
- हमेशा खुशमिजाज रहने के टेस्ट में पास
प्रोफेशनल सांता :
क्रिसमस के दौरान दिनभर में 500 से ज्यादा गिफ्ट बांटनेवाले सांता की मांग आजकल बढ़ती ही जा रही है। खुद प्रोफेशनल सांता भी चाहते हैं कि उनकी नौकरी सुरक्षित रहे। सांता उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही एक कंपनी कांट्रेक्ट पर नौकरी दिलवा रही है। उनके यूनियन के तकरीबन 25000 प्रोफेशनल सांता ब्रिटेन में काम करते हैं। उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर यूनियन ने प्रदर्शन भी किए हैं। मस्करा पर डिस्काउंट, नकली दाढ़ी के रखरखाव और साहयोगियों के लिए पैसों बढ़ाने की मांग भी इस यूनियन ने की है। सांता को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
सांता की परेशानी :
- स्वास्थ और सुरक्षा को लेकर चिंता, घरों में पतली चिमनी में घुसकर जाने के लिए फिट रहना जरूरी।
- डाइटिंग करना जरूरी नहीं तो खो सकते हैं नौकरी
- खुद संता की सुरक्षा के लिए को सुविधा नहीं, कोई अपराधी समझ हमला कर सकता है।
- महिलाएं नहीं बन सकती सांता उनकी दाढ़ी को लेकर आती है समस्या
- लंबे समय तक खुशमिजाज रहना और चेहरे पर मुस्कान रखना बेहद मुश्किल है।