Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSpotlightMerry Christmas Merry Christmas

जेनेलिया मनाएंगी ग्रीन क्रिसमस

एजेंसी.Jenelia गणोश उत्सव और दीवाली के बाद अब ग्रीन क्रिसमस मनाने की बारी है और इस बार यह पहल कर रही हैं फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा। वे ग्रीन क्रिसमस मनाने के मूड में हैं।

क्रिसमस डेकोरेशन में प्लास्टिक और थर्माकोल का इस्तेमाल होता है जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। ग्रीन क्रिसमस अभियान की शुरुआत करने वाली मनीषा गौतम के अनुसार थर्माकोल और प्लास्टिक जैसे तत्व वातावरण में घुलनशील नहीं होते और जलाने पर इससे कई जहरीली गैसें भी निकलती हैं। इसलिए हमने ऐसी सजावटी चीजें बनाई हैं जो इन्वायरमेंट फ्रेंडली हैं। इसमें कागज, कपड़े, रुई व सिल्क फ्रेबिक का प्रयोग किया गया है।

जेनेलिया अपनी फिल्म जाने तू या जाने ना की सफलता से काफी उत्साहित हैं। वे क्रिसमस के मौके पर अपने परिवार के साथ खूब मस्ती करने वाली हैं। वे बताती हैं कि मुझे क्रिसमस ट्री सजाना बेहद पसंद है। इस बार वे खास तौर पर ईको-फ्रेंडली चीजों से ट्री सजाने वाली हैं। पर्यावरण बचाने की दिशा में यह जेनेलिया की सराहनीय पहल है। फिल्म इंडस्ट्री के बाकी लोगों को भी जेनेलिया से सीख लेनी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: