HomeSpotlightMerry Christmas Merry Christmas

मनाएं ग्रीन क्रिसमस

green chirstmasक्रिसमस त्योहार है रोशनी का। इस दिन हर तरफ रोशनी ही नजर आती है। क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाने के लिए उसमें भी शानदार लाइटिंग की जाती है। इस लाइटिंग में कितनी ही बिजली फिजूल में जलाई जाती है। ऊर्जा बचाने के लिए आप भी अपना योगदान दे सकते हैं ग्रीन क्रिसमस मनाकर। ग्रीन क्रिसमस मनाने की दिशा में न्यूयॉर्क सिटी व पेरिस में क्रिसमस ट्री को कम बिजली खर्च किए भी आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आप भी अपना क्रिसमस ग्रीन मना सकते हो। इसके लिए आपको बस सजावट पर थोड़ा ध्यान देना है। क्रिसमस ट्रीज को सामान्य बल्व की बजाय लेड (लाइट एमिटिंग डायोड) से सजाएं।

कंज्यूमर रिपोर्ट्स के अनुसार सामान्य बल्व या लाइटिंग की बजाय लेड की छोटी स्ट्रिंग अधिक ऊर्जा बचाती है। इनकी कीमत थोड़ी अधिक जरूर होती है, लेकिन ये बाद में होने वाले बिजली के खर्च को कम कर देती है। मसलन एक घर में उपयोग आने वाली ५क् फीट की लाइट स्ट्रिंग्स को ३क्क् घंटों तक जला सकते हैं, जबकि लेड का उपयोग ४क्क्क् घंटो तक किया जा सकता है। यदि इस बार क्रिसमस में लेड का ही उपयोग किया गया तो, अकेले अमेरिका के १क् करोड़ परिवार ९क् करोड़ मेगावॉट बिजली बचा सकते हैं। इससे १.४४ लाख टन कार्बन का उत्सर्जन भी कम हो सकता है।