Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSpotlightMerry Christmas Merry Christmas

क्रिसमस पौधों पर मंदी का असर नहीं

christmas treeवॉशिंगटन। दिसंबर के महीने में अमेरिका समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस ट्री की बिक्री बढ़ जाती है। वैसे भी इस पेड़ के बिना क्रिसमस का मज़ा पूरा ही नहीं होता है। साल लाखों अमेरिकी क्रिसमस के त्यौहार के लिए इस ट्री को खरीदते हैं और उसे सजाते हैं।

आमतौर पर क्रिसमस ट्री को सजाने में पूरा परिवार जुट जाता है और त्यौहार पर दिए जाने वाले तोहफे भी इसी पेड़ के नीचे रखे जाते है। बच्चों के लिए ये सबसे खुशी का मौका होता है, क्योंकि छोटे-छोटे खिलौनों की मदद से क्रिसमस ट्री को सजाना उन्हें काफी पसंद होता है।

अमेरिका में दो तरह के क्रिसमस ट्री बेचे जाते है। साधारण पेड़ और प्लास्टिक के बने हुए पेड़। राष्ट्रीय क्रिसमस पेड़ संस्था द्वारा जारी किए गए आकंडों के अनुसार पिछले वर्ष लगभग 3.1 करोड़ प्राकृतिक पेड़ों की बिक्री हुई थी और इनके जरिए 493 मिलियन डॉलर का व्यवसाय हुआ था। वहीं 1.7 करोड़ कृत्रिम पेड़ भी खरीदे गए थे।

इन दोनों को मिलाकर कुल 1.6 अरब डॉलर का व्यवसाय हुआ था। इस वर्ष भी क्रिसमस के पेड़ों की बिक्री पर खास असर नही हुआ है। हालांकि अमेरिका गंभीर आर्थिक संकट की कगार पर है और बेरोज़ग़ारी का स्तर पिछले 14 सालों में सबसे ज्यादा हो गया है। बावजूद इसके लोग क्रिसमस के त्यौहार के लिए नए पेड़ खरीद रहे है। इन पेड़ों की कीमत 20 डॉलर से लेकर 90 डॉलर तक होती है, लेकिन कुछ पेड़ ऐसे भी है जो 200 डॉलर में बिकते है।

कुछ कारोबारियों का कहना है कि उनकी बिक्री में गिरावट आई है लेकिन जानकारों का मानना है कि आर्थिक संकट के चलते ये गिरावट ज्यादा नहीं है और पेड़ो की बिक्री के व्यवसाय पर गहरा असर नहीं हुआ है। आम अमेरिकियों की तरह व्हाइट हाउस, अमेरिकी संसद यानी कैपिटल हिल और लगभग सभी अमेरिकी शहरों में क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं।

न्यूयॉर्क के रौकेफेलर प्लाजा का क्रिसमस ट्री अमेरिका के प्रसिद्ध क्रिस्मस पेड़ों में से एक है और सालाना हजारों पर्यटक इनकी सजावट को देखने के लिए आते हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: