HomeSpotlightDiwali Diwali

दीपावली से संबंधित मनोरंजक और ज्ञानवर्धक तथ्य

दीपावली से संबंधित कुछ मनोरंजक और ज्ञानवर्धक तथ्य:
>> दीपावली संस्कृत का एक शब्द है जिसका मतलब होता है रोशनी की किरण। ये रोशनी अंधकार के ऊपर प्रकाश की जीत का प्रतीक मानी जाती है।

>> दीपावाली भारतवर्ष का राष्ट्रीय त्योहार माना जाता है।

>> दीपावाली जिंदगी की नई शुरुआत मानी जाती है। इस दिन समूचे घर को साफ सुथरा कर पूजा अर्चना की जाती है।

>> उत्तरी भारत में दीपावली मनाने के पीछे एक खास तरह का प्रयोजन छिपा होता है। ऐसा कहा जाता है कि श्री राम जब १४ वर्षों के बाद रावण को हराकर अयोध्या लौटे थे तब से ही दीपावाली मनाई जा रही है। इस दिन मां लक्ष्मी की अराधना की जाती है।

>> दक्षिण भारत में लोग दीपावली मनाकर आसुरी शक्ति पर दैवीय शक्ति की जीत मनाते हैं।

>> वहीं जैन धर्मावलंबियों के लिए दीपावली का तात्पर्य भगवान महावीर से संबंधित होता है। उनका कहना है कि इसी दिन भगवान महावीर ने मोक्ष की प्राप्ति की थी।

>> नेपाल में दीपावली भगवान कृष्ण की राक्षस राजा नरकासुरा पर जीत की खुशी में मनाई जाती है।

>> बंगाल में इस दिन मां काली की पूजा की जाती है।

>> सिख समुदाय के लिए भी दीपावली खास महत्व का होता है। इसी दिन उनके छठवें गुरु गुरु हर गोविंद जी ग्वालियर शहर के किले की कैद से रिहा हुए थे। साथ ही ऐसा माना जाता है कि सन् १५७७ में दीपावली के दिन ही अमृतसर के स्वर्णमंदिर की नींव रखी गई थी।

>> दीपावली के ठीक बाद वाले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। यही वह दिन था जब भगवान कृष्ण ने इन्द्र को हराया था।

>> दीपावली केवल रोशनी का त्योहार ही नहीं है बल्कि इसी दिन से हिंदुओं के नए साल का शुभारंभ भी होता है।