
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League जयपुर.
आज डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला है। पिछले सात मैचों में से पांच में हार का मुंह देखने के बाद भी डेक्कन चार्जर्स के कप्तान वी.वी.एस लक्ष्मण ने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। लक्ष्मण का मानना है कि अभी भी देरी नहीं हुई है।
मैच के लिए जयपुर पहुंच चुकी डेक्कन चार्जर्स टीम के कप्तान लक्ष्मण ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हमने भले ही शुरुआत अच्छी नहीं की हो लेकिन अभी भी प्रतियोगिता में हमारे आगे जाने के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। हमने दो बहुत ही करीबी मैचों में हार का सामना किया है।
लक्ष्मण ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने हमें हमारे ही होम ग्राउंड में हराया था लेकिन इससे हम किसी भी तरह के दबाव में नहीं हैं। हमें अच्छा खेल दिखाना होगा और हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगें।
चोट की वजह से चेन्नई के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाएं लक्ष्मण ने कहा कि अभी चोट बेहतर है लेकिन मैं मैच खेलूगां कि नहीं इसका फैलसा अंत में ही होगा।
प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि टॉप टीमों ने इतना अच्छा नहीं किया जितनी की आशा थी लेकिन अभी भी मौका है। अब हमें अच्छा खेलना होगा। अब सभी टीमें एकदूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेल चुकी है इसलिए सभी को एकदूसरे के स्ट्रेन्थ और कमजोरी के बारे में पता है।