
Spotlight
Indian Premier League Indian Premier League मुंबई.
अभी तक आईपील में एक भी बॉल नहीं खेलने वाले सचिन चेन्नई के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में खेल सकते हैं। इसकी सूचना मुंबई इंडियंस के कोच लालचंद राजपूत ने दी। पत्रकारों से बातचीत में लालचंद राजपूत ने कहा कि सचिन पिछले दो दिन से अभ्यास के दौरान बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वो अगला मैच खेल सकेंगे। तेंदुलकर चोट के कारण आईपीएल में अब तक नहीं खेल पाए हैं लेकिन उन्होंने पिछले दो सत्र से टीम के साथ अभ्यास किया है।
लालचंद राजपूत का मनना है कि तेंदुलकर की उपस्थिति से इस महत्वपूर्ण मैच में टीम का मनोबल बढ़ेगा। उनके अनुसार तेंदुलकर की वापसी से पहले जीत हासिल करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और उनकी वापसी से टीम का आत्मविश्वास और बढ़ेगा और दूसरी टीमों पर इससे दबाव बनेगा।
तेंदुलकर वापसी करते हैं तो वो टीम की कप्तानी भी संभालेंगे, अभी दक्षिण अफ्रीका के शान पोलाक ये भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि सचिन जयसूर्या के साथ ओपनिंग करेगें।
राजपूत ने कहा कि टीम को 6 दिनों का ब्रेक मिला है। इससे टीम को काफी फायदा मिलेगा। उनके अनुसार अगले चार मैच काफी महत्वपूर्ण है और हमारे खिलाड़ी तीन मैचों में मिले जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाएगें। लालचंद राजपूत के टीम के युवा खिलाड़ी सौरभ तिवारी, मनीश पांडे, विजय ताकावाले,धवन कुलकर्णी और रोहित राजे के अबतक की प्रदर्शन की तारीफ की।